फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants vinod pahalwan arrested in police encounter in agra

आगरा में मुठभेड़: बर्खास्त सिपाही विनोद जाट का साथी बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल

Sat, 19 Jun 2021 12:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Jun 2021 12:09 PM IST
सार

पकड़ा गया इनामी बदमाश विनोद पहलवान आगरा जेल में बंद कुख्यात विनोद जाट का गैंग चला रहा था। वह अपहरण की कई वारदात कर चुका है। 

विज्ञापन
miscreants vinod pahalwan arrested in police encounter in agra
आगरा: मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश विनोद पहलवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पुलिस ने शनिवार तड़के मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश विनोद पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक सिपाही भी घायल हुआ है। पकड़ा गया बदमाश कुख्यात विनोद जाट का साथी है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि विनोद अलीगढ़ और राजस्थान से इनामी है। पुलिस इसको तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि विनोद पहलवान सिकंदरा क्षेत्र में है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देखकर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस उसे पकड़कर जिला अस्पताल लेकर आई। एसपी सिटी ने बताया कि विनोद पहलवान कुख्यात विनोद जाट का साथी है। वह अपहरण की कई घटनाओं की अंजाम दे चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस का रहने वाला विनोद जाट उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट, डकैती, अपहरण, फिरौती जैसे कई वारदात को अंजाम दिया। उसे पुलिस से बर्खास्त कर दिया गया। वह आगरा जेल में बंद है। उसके जेल जाने के बाद विनोद पहलवान गैंग चला रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed