फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants stole diamonds worth one crore from diamond merchant car In Etah

UP: बदमाशों ने हीरा व्यापारी की कार से उड़ाए एक करोड़ के हीरे, वारदात सीसीटीवी में कैद; देखकर उड़ गए होश

Sun, 16 Jun 2024 11:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Jun 2024 11:43 AM IST
सार

बदमाशों ने हीरा व्यापारी की कार से एक करोड़ के हीरे उड़ा लिए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गए। देखकर लोगों के होश उड़ गए।

विज्ञापन
miscreants stole diamonds worth one crore from diamond merchant car In Etah
सीसीटीवी में कैद हीरे लूटने वाले बदमाश - फोटो : सीसीटीवी से

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में हीरा व्यापारी की कार में पीछे सीट पर रखा हीरा, सोने आभूषण, नकदी से भरा बैग बदमाशों ने खिड़की से उड़ा लिया। बैग में एक करोड़ रुपये से अधिक के हीरे के आभूषण थे। क्षेत्र में लूट की चर्चा से पुलिस में अफरातफरी मच गई। रात 1 बजे तक कई थानों का पुलिस फोर्स घटनास्थल पर छानबीन में जुटा रहा। 

विज्ञापन


वारदात शहर के पॉश इलाके मदिया कटरा चौराहे पर  रात 8.30 बजे नीरज डेरी के सामने हुई। बाग फरजाना निवासी नितिन मेहरोत्रा संजय प्लेस में प्रकाश डायमंड कारपोरेशन के नाम से फार्म में पार्टनर हैं। फर्म से वह रोज शाम 6 बजे फिजियोथेरेपी सेंटर के लिए साकेत कॉलोनी जाते थे। 

विज्ञापन

शनिवार को वह फिजियोथेरेपी सेंटर से जयपुर हाउस चले गए। वहां उनकी ससुराल है। सफेद रंग की क्रेटा कार से वह चलते थे। उसमें एक बैग में हीरे, सोने के आभूषण थे। 90 हजार रुपए नकद थे। हीरों की कीमत एक करोड़ से अधिक थी। रात को करीब 8.30 बजे वह जयपुर हाउस से लोहामंडी होते हुए कार से देहली गेट बाग फरजाना की तरफ लौट रहे थे। 
 

रास्ते में मदिया कटरा चौराहे पर हनुमान मंदिर के सामने नीरज डेरी पर दो बदमाशों ने उन्हें झांसा देकर रोक लिया। उनकी कार का शीशा हल्का खुला था। पीछे से आए बदमाश ने कार से बैग निकाल लिया। बैग नहीं दिखाई देने पर उनके होश उड़ गए।
 
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन चार दिन का कलेक्शन बैग में रखा हुआ था। किसी को माल देने के लिए रखा था। पुलिस ने बताया कि व्यापारी फर्म से हीरे बैग में रखकर कार से रोज घर लाता था। जल्दी के कारण शनिवार को फिजियोथेरेपी के लिए आया तो बैग को घर रखना भूल गया। 
 

ससुराल जयपुर हाउस से जब निकला था तो कार में बैग रखा हुआ था। मदिया कटरा पर कार से रुका तो भी बैग रखा था, लेकिन दो बदमाश आए। बैग गायब हो चुका था। प्रभारी निरीक्षक लोहामंडी केपी सिंह ने बताया कि बैग में करीब एक करोड़ रुपए के हीरे, सोने के आभूषण और 90 हजार रुपए नकद बताएं हैं। बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। 
 

क्षेत्र में फैली लूट की सनसनी

वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लूट की चर्चाएं भी हो रही थीं। सूचना पर पुलिस ने पहुंच गई। पूरा बाजार बन्द हो गया। दुकानदार धड़ाधड़ शटर खींचकर वहां से निकलते बने। रात एक बजे तक पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed