फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants snatched chain from woman neck near Shri Krishna Janmabhoomi in Mathura

Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास दिनदहाड़े बाइक सवारों ने महिला की चेन लूटी, धक्का देकर हुए फरार

Mon, 07 Nov 2022 03:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Nov 2022 03:04 PM IST
सार

मथुरा में लुटेरे धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को निशाना बना रहे हैं। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर हुई वारदात के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास भी एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली गई। 

विज्ञापन
miscreants snatched chain from woman neck near Shri Krishna Janmabhoomi in Mathura
लुटेरों ने महिला को धक्का देकर सड़क पर गिराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास बाइक सवारों ने सोमवार को दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। इसके बाद महिला को धक्का देकर गिरा दिया और फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों का पता लगाने में जुटी है। अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास हुई दिनदहाड़े चेन स्नेनिंग की वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। 

विज्ञापन


चेन स्नेचिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक महिला सड़क पर जाते दिखाई दे रही है। तभी एक बाइक सवार आता है। महिला के आगे से बाइक मोड़कर खड़ा हो जाता है। इसी बीच दूसरा युवक पीछे से आकर महिला से गले से चेन तोड़ लेता और धक्का देकर महिला को गिरा देता है। वारदात के बाद बाइक पर बैठकर फरार जाता है। 
विज्ञापन


Mathura: परिक्रमा मार्ग पर कुंडल खींच कर बदमाश फरार, कान फटने से लहूलुहान हुई महिला श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह की घटना गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर भी हुई है, जिसमें एक महिला के कुंडल लूट लिए, जिसमें महिला का कान फट गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो दिन पहले एक कानपुर की महिला को भी लूटा गया था। लुटेरे धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को निशाना बना रहे हैं। बांकेबिहारी मंदिर के आसपास भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed