{"_id":"6a469ebe4f001cea800c4405","slug":"miscreants-snatched-chain-from-a-woman-neck-in-agra-2026-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों का दुस्साहस: भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष की पत्नी से लूटी चेन, हाईवे पर पुलिस चेक प्वाइंट के पास वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों का दुस्साहस: भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष की पत्नी से लूटी चेन, हाईवे पर पुलिस चेक प्वाइंट के पास वारदात
Thu, 02 Jul 2026 10:54 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 02 Jul 2026 10:54 PM IST
सार
आगरा में बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस चेक प्वाइंट के पास से महिला के गले से चेन लूटकर भाग गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ट्रांस यमुना काॅलोनी ए ब्लाक में बाइकर्स गैंग ने भूमि विकास बैंक, एत्मादपुर के अध्यक्ष की पत्नी से चेन लूट ली। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपियों के बारे में सुराग लगा रही है। चेन ढाई तोले की थी, जिसकी कीमत 3.50 लाख रुपये बताई गई है।
ट्रांस यमुना बी ब्लाक निवासी शंकर ध्वज सिंह भूमि विकास बैंक, एत्मादपुर (एलडीबी) के अध्यक्ष हैं। बृहस्पतिवार रात उनकी पत्नी रीता सिंह बेटी के साथ बुटिक से कपड़े लेने गई थीं। रात 8 बजे ए ब्लाक सर्विस रोड से पैदल ही घर आ रही थीं। जैसे ही वो जीडी हॉस्पिटल के सामने पहुंची, पीछे से अपाचे बाइक पर दो बदमाश आए।
विज्ञापन
ट्रांस यमुना बी ब्लाक निवासी शंकर ध्वज सिंह भूमि विकास बैंक, एत्मादपुर (एलडीबी) के अध्यक्ष हैं। बृहस्पतिवार रात उनकी पत्नी रीता सिंह बेटी के साथ बुटिक से कपड़े लेने गई थीं। रात 8 बजे ए ब्लाक सर्विस रोड से पैदल ही घर आ रही थीं। जैसे ही वो जीडी हॉस्पिटल के सामने पहुंची, पीछे से अपाचे बाइक पर दो बदमाश आए।
विज्ञापन
बाइक चलाने वाले ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे बदमाश ने कैप लगा रखी थी। पीछे वाले ने अचानक रीता के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। यह देखकर रीता ने शोर मचा दिया। बदमाश आगे की तरफ बाइक तेजी से ले जाने लगे। रीता ने पीछा भी किया, लेकिन पकड़ नहीं सकीं।
बदमाश सर्विस रोड के कट से हाईवे पर बाइक ले जाकर भाग गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई। लोगों का कहना था कि जिस स्थान पर वारदात हुई, वहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर रात के समय पुलिस चेकिंग करती है। इसके बावजूद बदमाशों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया।