फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants shot two men, one died in kasganj

चाचा की हत्या करने के बाद बदमाशों ने भतीजे पर बरसाईं गोलियां, गांव में फैली सनसनी

Tue, 18 Sep 2018 06:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Tue, 18 Sep 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
miscreants shot two men, one died in kasganj
घटनास्थल पर पड़ा खून - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले के अमांपुर क्षेत्र में चाचा और भतीजे को अलग-अलग स्थान पर बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। घटना के संबंध में लोगों से जानकारी ली। पुलिस टीमों को जांच में लगाया गया है। वहीं वारदात को लेकर परिजनों एवं ग्रामीणों में आक्रोश है। 
विज्ञापन


अमांपुर के गांव परतापुर निवासी जोगेंद्र सिंह उर्फ पप्पू (55) सोमवार रात को घर के बाहर पशुओं की रखवाली करने के लिए घेर में सो रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने जोगेंद्र के सीने में गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भतीजे को मारी दो गोलियां

miscreants shot two men, one died in kasganj
बायीं ओर मृतक जोगेंद्र का फोटो, दायीं तरफ घायल सत्यप्रकाश
जोगेंद्र को गोली मारने के बाद बदमाश गांव में ही दूसरे स्थान पर रहने वाले उसके भतीजे सत्तन उर्फ सत्यप्रकाश (40) पुत्र बृजपाल सिंह के घर पहुंचे। सत्तन भी घर के बाहर सो रहा था। बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी। गोली उसके हाथ और सिर में लगी। 

गोली लगते ही सत्तन चीख पड़ा। उसके परिवार के लोग भी जाग गए। शोर शराबा सुनकर बदमाश भाग निकले। परिवार के कुछ लोग सत्तन के चाचा के घर आए तो जोगेंद्र भी घर में मृत अवस्था में मिला। इसके परिवारीजनों को तब तक घटना की जानकारी नहीं थी। 

गांव में फैली सनसनी

चाचा और भतीजे को एक ही रात में अलग-अलग स्थान पर गोली मारे जाने से गांव में सनसनी फैल गई। जोगेंद्र की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। घायल सत्तन को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।  
    
सूचना पाकर अमांपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला एवं अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। मृतक जोगेंद्र के पुत्र राहुल ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed