{"_id":"65b203785d93a9de8e0a91e5","slug":"miscreants-shot-the-on-duty-daroga-in-chest-surgery-lasted-for-seven-hoursimprovement-in-condition-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेखौफ बदमाशों ने ऑन ड्यूटी दरोगा के सीने में थी मारी गोली, सात घंटे चली सर्जरी; हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेखौफ बदमाशों ने ऑन ड्यूटी दरोगा के सीने में थी मारी गोली, सात घंटे चली सर्जरी; हालत में सुधार
Thu, 25 Jan 2024 12:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:15 PM IST
सार
मेरठ में कार लूटकर भाग रहे बदमाशों ने पीछा करने पर जिस दरोगा को गोली मारी थी, उसकी हालत में सुधार है। ये खबर मिलने के बाद परिवार के लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
दरोगा मुन्नेश
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा थाने की हाईवे चौकी के प्रभारी मुन्नेश सिंह (50) की हालत में सुधार का एक वीडियो सामने आया है। यह बाह तहसील के चित्राहाट के बली का पुरा (मलियाखेड़ा) गांव निवासी दीवान सिंह के बेटे हैं। इन्हें कार लूटकर भाग रहे बदमाशों ने हाईवे चौकी क्षेत्र में पीछा करने के दौरान सीने में गोली मार दी थी।
मंगलवार को गाजियाबाद के मैक्स हॉस्पिटल में उनकी सात घंटे चली सर्जरी के दौरान सीने में फंसी गोली निकाली गई। चार यूनिट खून चढ़ाया गया। बुधवार को अस्पताल के डॉक्टर, नर्स के साथ वार्ड में शिफ्ट किए जाने का वीडियो सामने आया है।
गांव से अस्पताल पहुंचे भाई वीरेंद्र सिंह, चचेरे भाई सुधीर सिंह गुर्जर, चाचा माखन सिंह, भतीजे नरेश गुर्जर आदि परिजन दरोगा की सलामती के लिए प्रार्थना में जुटे थे। बुधवार को सेहत में सुधार का अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी वीडियो देखकर परिजन ने राहत की सांस ली। अब अस्पताल में दरोगा का बेटा अंकित और भाई वीरेंद्र सिंह हैं।