फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants robbed Bike riding couple in broad daylight Firozabad

Firozabad: बाइक सवार दंपती से दिनदहाड़े लूट, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Tue, 29 Nov 2022 04:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Nov 2022 04:50 PM IST
सार

सीओ टूंडला हरिमोहन सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। दो टीमों का गठन किया गया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।  

विज्ञापन
miscreants robbed Bike riding couple in broad daylight Firozabad
Loot demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र में कायथा रोड बंबा पुलिया के पास अपाचे सवार बदमाशों ने बाइक सवार दंपती को तमंचे के बल पर लूट लिया। एसपी सिटी के साथ नारखी पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश की। बदमाशों की गिरफ्तारी को दो टीम गठित की गई हैं।

विज्ञापन


गांव लौट रहे थे दंपती 

एटा के थाना अवागढ़ के गांव नया बांस निवासी अश्वनी कुमार अपनी पत्नी शशि के साथ जसराना के गांव मुस्तपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार को बाइक से आए थे। मंगलवार दोपहर वह बाइक से पत्नी के साथ गांव लौट रहे थे। बाइक सवार दंपती नारखी क्षेत्र के गांव कायथा रोड स्थित बंबा पुलिया के पास पहुंचे, तभी अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपती को रोक लिया। उनसे सोने की चार अंगूठी, सोने का पैंडल व अन्य सामान के साथ दस हजार रुपये की नकदी लूटकर भाग गए। लूट की जानकारी होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: सुखोई और हरक्यूलिस ने हवा में दिखाए करतब, रक्षा मंत्री बोले- आपदा से बचाव में मुख्य भूमिका निभाएगा भारत

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लगा बदमाशों का सुराग 

एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा, नारखी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय व एसओजी प्रभारी रवि त्यागी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित दंपती से घटना की जानकारी की। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। सीओ टूंडला हरिमोहन सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। दो टीमों का गठन किया गया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed