फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants robbed amid lockdown in agra

लॉकडाउन के बीच बदमाशों ने की लूटपाट, धर्मकांटा मालिक के पुत्र को गोली मारकर किया घायल

Sat, 02 May 2020 11:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 May 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
Miscreants robbed amid lockdown in agra
इसी धर्मकांटे पर हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला
आगरा में लॉकडाउन के बीच बदमाशों ने शुक्रवार रात लूट की वारदात को अंजाम दिया। जगनेर थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक धर्मकांटा पर धावा बोला। विरोध करने पर धर्मकांटा मालिक के पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद लूटपाट कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


जगनेर कस्बा निवासी रामकुमार बिंदल का आगरा मार्ग पर गांव मेवली के समीप धर्मकांटा है। शुक्रवार रात तकरीबन 11 बजे नकाबपोश छह बदमाशों ने वहां धावा बोल दिया। धर्मकांटा परिसर में बने एक कमरे में रामकुमार और उनका पुत्र अमित कुमार सो रहे थे। 
विज्ञापन

कमरे में पिता-पुत्र को बंदकर फरार हुए बदमाश

बदमाशों ने पिता-पुत्र से कमरे का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। नहीं खोलने पर दरवाजे के नीचे से फायरिंग शुरू कर दी। पैर में गोली लगने से अमित घायल हो गए। इससे पिता-पुत्र दहशत में आ गए। उन्होंने कमरे का दरवाजा खोल दिया। 

कमरे में अंदर घुसे बदमाशों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट की। कमरे में रखी नकदी लूट ली। इसके पिता-पुत्र को कमरे में बंद कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के काफी देर बाद घायल अमित ने फोन से पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अमित को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल अमित के अनुसार छह बदमाश थे। सभी के पास हथियार थे। बदमाश कितनी रकम लूटकर ले गए, इसका अभी पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed