{"_id":"656eaffc50c029056505baf5","slug":"miscreants-rob-buffalo-stuffed-a-cloth-in-the-cattle-herder-s-mouth-killed-hitting-him-on-the-head-with-stick-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: भैंस लूटने आए बदमाशों ने पशुपालक के मुंह में ठूंसा कपड़ा, फिर सिर में डंडा मार कर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: भैंस लूटने आए बदमाशों ने पशुपालक के मुंह में ठूंसा कपड़ा, फिर सिर में डंडा मार कर की हत्या
Tue, 05 Dec 2023 10:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 05 Dec 2023 10:37 AM IST
सार
बदमाशों ने रात में बाड़े पर हमला बोलकर पशुपालक की हत्या कर दी। बाड़े से बदमाश एक भैंस लूट ले गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी, जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पशुपालक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के भगवती बाग (ट्रांस यमुना) में सोमवार रात को घर के बाहर भैसों के बाड़े में सो रहे दूध व्यापारी 65 वर्षीय महेशचंद की हत्या कर दी गई। उनके हाथ-पैर चारपाई से बांधने के बाद मुंह में कपड़ा ठूंसा गया। इसके बाद सिर में भारी वस्तु से प्रहार करके जान ले ली गई। मंगलवार तड़के मृतक की बहन के जागने पर वारदात का पता चला। घनी आबादी वाले इलाके में हत्या की घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस की दो टीमें खुलासे के लिए लगाई गई हैं।
मूलरूप से हाथरस के सहपऊ निवासी महेश चंद 30 साल से भगवती बाग में अपनी बहन सुनीता और भाई सुरेश चंद के साथ रह रहे थे। घर के सामने ही बाड़ा है। उसमें भैसों का पालन कर रहे थे। भाई सुरेशचंद ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात 10 बजे महेश बाड़े में चारपाई पर सोने चले गए।
विज्ञापन
तड़के 3:30 बजे बहन सुनीता भैसों को चारा देने के लिए उठी थीं। मगर, दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद थी। इस पर उन्होंने भाई सुरेश को जगाया। उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला। बाड़े में महेशचंद नहीं मिले। इस पर आसपास देखा। 10 मीटर की दूरी पर गली में चारपाई पर वह मृत पड़े हुए थे। उनके सिर में चोट का निशान था।
परिजन ने बताया कि महेश के हाथ-पैर चारपाई से बांधने के बाद मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। इसके बाद सिर में प्रहार करके हत्या की गई थी। चारपाई के आसपास खून पड़ा हुआ था। चीखपुकार पर लोग आ गए। सूचना पर डीसीपी सिटी सूरज राय, एसीपी छत्ता आर के सिंह पहुंच गए। उन्होंने जांच कराई। डीसीपी सिटी ने बताया कि टीम को लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजन ने किसी तरह की रंजिश से इन्कार किया है।