फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants made Mayor fake WhatsApp profile agra crime news

Agra News: मेयर की शातिरों ने बना दी फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल, फिर जो किया जानकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 12 Feb 2023 12:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Feb 2023 12:05 PM IST
सार

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि सोशल मीडिया से मेयर का फोटो कापी करके फर्जी प्रोफाइल पर लगाया गया है।

विज्ञापन
miscreants made Mayor fake WhatsApp profile agra crime news
मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराधियों ने मेयर नवीन जैन के नाम से व्हाट्सएप पर फर्जी प्रोफाइल बना ली। इसके बाद दोस्त और परिचितों को मैसेज और व्हाट्सएप कॉल करके रकम मांगी। इसका पता चलने पर मेयर ने लोगों से अपील की है कि किसी के झांसे में नहीं आएं। इसके बाद थाना कमला नगर में मुकदमे के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन


मेयर नवीन जैन अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर में एक परिचित ने फोन किया। बताया कि उनके नाम से व्हाट्सएप पर मैसेज आया है। जिस नंबर से मैसेज किया गया, उसकी प्रोफाइल में उनका फोटो लगा है। मैसेज करके रुपये मांगे गए हैं। कॉल करके भी खुद को मेयर बताकर रकम मांग रहा है। ई-वॉलेट और खाता नंबर भी दिया गया है। शक होने पर वो पुष्टि कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसका पता चलने पर मेयर नवीन जैन ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से किसी अनजान नंबर से कॉल और मैसेज आने पर झांसे में नहीं आने की अपील की। इसके बाद पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि सोशल मीडिया से मेयर का फोटो कापी करके फर्जी प्रोफाइल पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed