फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants looted up police constable and ex armyman in firozabad

अब खाकी भी सुरक्षित नहीं, बदमाशों ने सिपाही को लूटा, रिटायर्ड फौजी से छीने एक लाख

Tue, 18 Sep 2018 04:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद) Updated Tue, 18 Sep 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
miscreants looted up police constable and ex armyman in firozabad
मौके पर पुलिस और पीड़ित रिटायर्ड फौजी व उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। यहां तक कि खाकी भी सुरक्षित नहीं है। बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े दो वारदात को अंजाम दिया। राजा का ताल पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने एक सिपाही से 45 हजार रुपए लूट लिए। तमंचा दिखा सिपाही की बाइक एवं मोबाइल भी ले गए। 
विज्ञापन


दूसरी वारदात थाना टूंडला के पास हुई। यहां राजपूत कॉलोनी में घर के बाहर रिटायर्ड फौजी से एक लाख रुपए लूटकर पल्सर सवार बदमाश फरार हो गए।वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन बदमाशों को कोई पता नहीं चला। 
विज्ञापन


पहली वारदात में बदमाशों ने यूपी पुलिस के सिपाही भूप सिंह को शिकार बनाया। मूलरूप से मैनपुरी के औछा निवासी भूप सिंह आगरा के थाना डौकी में तैनात हैं। मंगलवार सुबह वो अपने बेटे के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। रास्ते में उन्हें बाइक सवार तीन बदमाशों रोक लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों वारदात पुलिस स्टेशन के पास

बदमाश तमंचे के बल पर सिपाही से 45 हजार रुपए, बाइक एवं मोबाइल लूट लूटकर फरार हो गए। हैरत की बात यह कि घटनास्थल से राजा का ताल चौकी कुछ ही दूरी पर है, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पीड़ित सिपाही ने चौकी पहुंचकर वारदात की जानकारी दी। 

दूसरी वारदात थाना टूंडला के पीछे हुई। राजपूत कॉलोनी में घर के बाहर रिटायर्ड फौजी अजय पाठक से पल्सर सवार बदमाशों एक लाख रुपए लूट लिए और आसानी से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। 

एटा के नगला सुखदेव निवासी अजय पाठक राजपूत कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। वैशालीपुरम में उनका मकान बन रहा है। मंगलवार को बैंक से एक लाख रुपए निकाल कर लाए थे। घर के बाहर से बाइक सवार दो बदमाश अजय से रुपए छीन ले गए। 

सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश

वारदात की सूचना मिलने पर थाना पुलिस पहुंच गई, लेकिन बदमाश तब तक फरार हो चुके थे। एसपी सिटी राजेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। 

एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि बाइकर्स गैंग ने दो वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कराई जा रही है। साथ ही बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें, एसओजी टीम लगायी गई है। जल्द ही बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed