फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants looted foreign currency worth seventeen lakh after shooting money exchanger in Agra

UP Crime: कार से आए और दुकान के बाहर घूमते रहे, मनी एक्सचेंजर को गोली मारकर लूट ले गए 17 लाख की विदेशी मुद्रा

Thu, 15 Jun 2023 08:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Jun 2023 08:57 AM IST
सार

आगरा में बदमाश कार से आए और दुकान के बाहर घूमते रहे। मौका देखा और मनी एक्सचेंजर को गोली मारकर 17 लाख की विदेशी मुद्रा लूट ले गए। 

विज्ञापन
Miscreants looted foreign currency worth seventeen lakh after shooting money exchanger in Agra
थाना ताजगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मनी एक्सचेंजर को गोली मारकर बदमाश 17 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा लूट ले गए। जांच में पता चला कि बदमाश मंगलवार को सुबह ही आ गए थे। वह संचालक के ऑफिस से बाहर उसके आने का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद रात में लूट की वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले। पुलिस को आशंका है कि वारदात दिल्ली एनसीआर के गिरोह ने की है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए छह टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन


वारदात ताजगंज थाना क्षेत्र के बंसल नगर में मंगलवार रात आठ बजे हुई थी। सफेद स्विफ्ट कार सवार चार बदमाशों ने जेआर फॉरेक्स सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के संचालक रचित क्वात्रा को गोली मारकर विदेशी मुद्रा से भरा बैग लूटा था। फर्म के साझीदार मनीष शर्मा ने बताया था कि बैग में डॉलर, यूरो, येन सहित अन्य विदेशी मुद्राएं थीं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बेटे की चाहत में किराए पर ली युवती: बनाए शारीरिक संबंध, बेटी हुई तो जिंदा दफनाने लगा, विरोध पर छोड़कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के कई कैमरे मिले बंद

इनकी कीमत भारतीय मुद्रा में 17 लाख रुपये थी। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर फतेहाबाद, माल रोड, शमसाबाद रोड के सीसीटीवी कैमरे देखे। स्मार्ट सिटी के कई कैमरे बंद मिले। निजी प्रतिष्ठान और होटलों पर लगे कैमरों को भी चेक किया गया।

दुकान के आसपास सुबह भी देखी गई थी कार

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिस कार से बदमाश आए थे, वह सुबह 10 बजे बंसल नगर में देखी गई थी। मनी एक्सचेंजर के ऑफिस के आसपास खड़े होकर बदमाश संचालक के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। क्षेत्र के लोगों ने कार को देखा, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि उसमें बदमाश होंगे। लूट के बाद लोगों ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। बंसल नगर में एक अन्य मनी एक्सचेंज भी है। उसके आसपास भी पांच दिन पहले कार को देखा गया था। तब लोगों ने शक नहीं किया।

यह भी पढ़ेंः- ठगी का नया तरीका: ATM पर पासवर्ड डालते समय चुपचाप देखा, फिर पूछा- पैसे नहीं निकल रहे और बदल लिया कार्ड
 

एक्सप्रेसवे से तो नहीं गए

पुलिस ने फतेहाबाद रोड की तरफ के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। इसमें पता चला कि कार फतेहाबाद की तरफ जाती नजर आई। नंबर नहीं दिखा। आशंका है कि लूट के बाद बदमाश फतेहाबाद की तरफ गए। कयास है कि वह इनर रिंग रोड होते हुए एत्मादपुर में यमुना एक्सप्रेसवे पर गए होंगे। 

यह भी पढ़ेंः- कर दूंगा बदनाम तुझे: व्हाट्सअप ग्रुप में महिला के पति व रिश्तेदारों को जोड़ा, शेयर कर दी उसकी प्राइवेट फोटो


इसके बाद मथुरा, दिल्ली की तरफ भागे हैं। विदेशी मुद्रा को बदलवाने के लिए मनी एक्सचेंज पर जाना पड़ता है। ऐसे में आशंका है कि बदमाश पहले से तैयारी करके आए थे। उन्हें पता था कि विदेशी मुद्रा आगरा के बाद दिल्ली में ही बदली जा सकती है। पुलिस की एक टीम को दिल्ली भी भेजा गया है।

आईसीयू में भर्ती घायल संचालक

बदमाशों ने एक्सचेंज के संचालक रचित क्वात्रा को गोली मारी थी। गोली सीने को पार करते हुए निकल गई थी। वह शहीद नगर स्थित अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार को डॉक्टर ने उनका ऑपरेशन किया। उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

यह भी पढ़ेंः- ट्रक मैकेनिक की बेटी बनेगी डॉक्टर: बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर पढ़ाई की, नीट परीक्षा में हासिल की 192वीं रैंक
 

धौलपुर की कार का था नंबर प्लेट

पुलिस को एक कैमरे में कार का नंबर दिखा है। पुलिस ने इस नंबर के बारे में पता किया। यह धौलपुर का था। जिस व्यक्ति की कार का नंबर था, पुलिस उस तक पहुंच गई। कार मालिक ने बताया कि तीन दिन पहले वो गाजियाबाद गए थे। वहां उनकी कार की नंबर प्लेट गिर गई थी। इसी नंबर प्लेट का प्रयोग बदमाशों ने किया है, जिससे पुलिस पकड़ नहीं सके।

यह भी पढ़ेंः- अंजलि हत्याकांडः इंस्टाग्राम पर अलग-अलग ID से लड़कियों को फंसाता, संपत्ति पर रहती नजर, उन्हीं से पूरे करता शौक
 

शक होने पर कर्मचारी रख रहे थे नजर

बदमाश कई दिन से रेकी करने में लगे थे। इस पर एक मनी एक्सचेंज के संचालक को शक हो गया था। उन्होंने अपने कर्मचारियों को कार सवारों पर नजर रखने के लिए बोला था। इस पर कार सवारों ने आना बंद कर दिया था। बाद में कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed