फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants looted family after road hold up in kasganj

सूनसान सड़क पर खाकी वर्दी देख जागी मदद की उम्मीद, वो निकले लुटेरे, भाई-बहन को मारी गोली

Sat, 21 Dec 2019 03:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Dec 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
miscreants looted family after road hold up in kasganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
कासगंज जिले के गंजडुंडवारा क्षेत्र में नहर के समीप बदमाशों ने कार सवार भाई-बहन को गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाश उनके पास से नकदी-आभूषण लूट ले गए। घायल भाई-बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात की है। शिवकुमार निवासी मलखानपुर मैनपुरी शुक्रवार को रात दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने सड़क पर कीलों का पट्टा डाल दिया, जिससे गाड़ी पंचर हो गई। चालक ने गाड़ी रोक दी। जब चालक गाड़ी का टायर बदल रहा था, तभी वहां चार बदमाशा आ गए। 
विज्ञापन


सभी बदमाशों के पास हथियार थे। बदमाशों ने शिवकुमार और उनके परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने फायर कर दिए, जिससे आशीष के पेट में तथा बर्षा के पैर में गोली लगी। गाड़ी में उनके अलावा विजय, राहुल, कोमल सचिन भी सवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए आशीष व वर्षा को रेफर कर दिया। बदमाशा कार सवारों के पास से पांस हजार की नकदी और लगभग इतने ही मूल्य के आभूषण लूट ले गए।
 
खाकी ड्रेस देखकर कार सवार खा गए धोखा

कार सवारों की गाड़ी जब सुनसान रास्ते में खराब हो जाने से उनके मन में खौफ पैदा हो गया, लेकिन जब खाकी ड्रेस पहने चार लोगों को आते देखा तो उनको पुलिस कर्मी समझ कर धोखा खा गए। वो पुलिस कर्मी न होकर बदमाश निकले और कार सवारों के साथ वारदात को अंजाम दिया। 

रोड होल्डअप की घटनाएं
- 17 जुलाई अमापुर रोड पर मैंथा कारोबारी के मुनीम से 5 लाख की नकदी व बाइक लूटी
- 19 जुलाई सुन्नगढ़ी में स्कार्पियो व नकदी लूटी
- 21 अक्तूबर पटियली में बाइक सवार को गोली मारकर डेढ़ लाख रुपये लूटे
- 3 नवंबर गंजडुंडवारा में बरातियों  की कार में लूटपाट
- 3 नवंबर पटियाली में बाइक सवारों से लूट
- 12 नवंबर पटियाली में  बाइक सवार दंपत्ति से आभूषण लूटे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed