फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants looted chain by entering businessman s house in Lawyer s Colony in Agra

Agra: दिनदहाड़े व्यापारी के घर में घुसकर लूट, वाइपर लेकर बदमाश से भिड़ी व्यापारी की पत्नी, वारदात CCTV में कैद

Sun, 04 Dec 2022 11:28 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 04 Dec 2022 11:28 PM IST
सार

लॉयर्स कॉलोनी स्थित हेमा एन्क्लेव निवासी अनिल कुमार की सेंट जोंस चौराहे पर बृजवासी स्वीट्स नाम से दुकान है। वह जयपुर गए थे। रविवार सुबह नौ बजे पत्नी रीता गमलों में पानी डाल रही थीं। घर का दरवाजा खुला था। तभी बाइक पर दो बदमाश आए।

विज्ञापन
Miscreants looted chain by entering businessman s house in Lawyer s Colony in Agra
बदमाश से संघर्ष करतीं व्यापारी की पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के पॉश इलाकों में भी चेन लूट की वारदात नहीं रुक रही है। रविवार सुबह बाइकर्स गैंग के एक बदमाश ने दिनदहाड़े घर में घुसकर मिठाई व्यापारी की पत्नी की चेन लूट की। हालांकि हिम्मत दिखाते हुए महिला वाइपर लेकर बदमाश पर टूट पड़ी, उनमें गुत्थमगुत्था तक हुई। मगर, बदमाश चेन लूट ले जाने में सफल रहा। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना से कॉलोनी की महिलाओं में दहशत है। पुलिस फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


लॉयर्स कॉलोनी स्थित हेमा एन्क्लेव निवासी अनिल कुमार की सेंट जोंस चौराहे पर बृजवासी स्वीट्स नाम से दुकान है। वह जयपुर गए थे। रविवार सुबह नौ बजे पत्नी रीता गमलों में पानी डाल रही थीं। घर का दरवाजा खुला था। तभी बाइक पर दो बदमाश आए। पीछे बैठा बदमाश बाइक से उतरकर रीता के पास पहुंच गया। पता पूछने लगा। रीता ने उसे पीछे जाने के लिए कहा। मगर, वो उनकी तरफ बढ़ने लगा। इससे रीता ने उसकी हरकत भांपकर वाईपर उठा लिया। बदमाश और करीब आया तो रीता उस पर वाइपर लेकर टूट पड़ी।

विज्ञापन

बदमाश ने रीता का हाथ पकड़ लिया। उनके बीच गुत्थमगुत्था हुई। इस दौरान बदमाश ने गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ ली और बाहर निकल गया। रीता भी पीछे शोर मचाते हुए दौड़ीं। बदमाश का साथी बाइक स्टार्ट करके खड़ा था। दोनों भाग निकले। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

रेकी कर वारदात को दिया अंजाम
व्यापारी के घर और कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कैमरे में नजर आ रहा है कि बाइक सवार बदमाश काफी देर से कॉलोनी के अंदर ही घूम रहे थे। जब रीता गेट खोलकर बाहर आईं तब वो आ गए। बदमाशों ने पूरी तैयारी कर रखी थी। इसलिए उन्होंने लूट और भागने में जरा भी देरी नहीं की। घटना के बाद से व्यापारी की पत्नी दहशत में हैं। उनका कहना था कि अब तो गेट खोलने में भी डर लग रहा है।

घर में भी सुरक्षित नहीं तो कहां जाएं?
लॉयर्स कॉलोनी में व्यापारी की पत्नी की चेन घर में घुसकर लूटी गई। इससे पहले बदमाशों ने महर्षिपुरम में भी लूट की थी। तब भी महिला घर के अंदर मौजूद थी। लॉयर्स कॉलोनी में ही 20 दिन पहले चेन लूट हुई थी। हालांकि महिला की आधी चेन बच गई थी। कॉलोनी की महिलाओं का कहना था कि बाइकर्स बदमाश सड़क पर थे ही, अब घर में घुसकर भी वारदात कर रहे हैं। ऐसे में वो कहां पर सुरक्षित हैं। पुलिस की गश्त नहीं होने से बदमाश आराम से फरार हो जाते हैं। वारदात से दहशत का माहौल है।

शहर में सक्रिय है बाइकर्स गैंग
शहर में बाइकर्स गैंग सक्रिय है। बदमाश महिलाओं को शिकार बनाते हैं। पर्स, मोबाइल और चेन लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस एक गैंग को पकड़ती तो दूसरा वारदात को अंजाम दे देता है। इससे घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed