फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants looted after Property dealer family hostage in Firozabad

यूपी: प्रॉपर्टी डीलर के घर बदमाशों का धावा, नगदी व हथियार लूटे, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे

Tue, 23 Feb 2021 11:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 23 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
miscreants looted after Property dealer family hostage in Firozabad
पुलिस को जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में उत्तर थाना इलाके के टाट वाले बाबा मंदिर के समीप आयकर अधिकारी बनकर आए कार सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर गोरेलाल यादव के घर धावा बोल दिया। परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर करीब 40 हजार रूपये की नगदी व हथियार लूट कर ले गए। 
विज्ञापन


सूचना पर एसएसपी के साथ कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाश दिल्ली नंबर की गाड़ी से आए थे। बदमाशों की संख्या सात से आठ बताई जाती है। जिनमें एक बदमाश पुलिस की वर्दी में भी बताया गया है। बदमाश सर्विस रोड होते हुए भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर गोरेलाल के जिस मकान को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया था। वह नेशनल हाईवे के समप समीप सर्विस रोड पर है। घटनास्थल से करीब सौ मीटर की दूरी पर पुलिस भी तैनात रहती है। इसके बाद भी बदमाश बेखौफ होकर लूटकर वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग जाने में सफल हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी तक नहीं लग सकी। बदमाशों के भाग जाने के बाद गोरेलाल ने इसकी जानकारी अपने परिचत को फोन पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरेलाल ने बताया कि मुख्य दरवाजा खोला होने के साथ ही वह आफिस में बैठे थे। तभी एक सफेद रंग की कार घर के अंदर प्रवेश कर गई। वह कुछ समझ पाते तब तक सात से आठ लोग कार से उतरे। उसमें एक पुलिस की वर्दी में था। उन्होंने बताया कि वह आयकर अधिकारी है और तुम्हारी काली संपत्ति की जांच करनी है।

गोरेलाल कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने गोरेलाल और उनके नाती को बंधक बनाने के साथ ही लूटपाट शुरु कर दी। इस बीच बदमाशों ने मकान के दूसरे हिस्से में रह रही पुत्रवधु उमा को भी बंधक बना लिया। तीन से चार बदमाश उमा और गोरेलाल के साथ उनके नाती को बंधक बनाकर नीचे ही खड़े रहे। 

जबकि अन्य बदमाश मकान की दूरी मंजिल पर पहुंच गए। यहां रखी दो रायफल और एक रिवाल्वर के साथ बदमाशों ने करीब 40 हजार की नकदी को लूट लिया। इस बीच गोरेलाल का पुत्र राघवेंद्र और नौकर पहुंचा तो बदमाशों ने उनको भी बंधक बना लिया। गोरेलाल ने बताया कि उनकी पत्नी राममूर्ति तबीयत खराब है और वह निजी अस्पताल में भर्ती है। 

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
वारदात की सूचना पर एसएसपी सिटी के साथ कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। इस दौरान बदमाशों के बारे में पुलिस को कोई ठोस जानकारी बदमाशों के बारे में भले ही नहीं मिली हो, लेकिन बदमाश जिस वाहन से आए थे। वह वाहन सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जिले की नाकाबंदी भी की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

ऑफिस के समीप मिली दो रायफल
पीड़ित गोरेलाल के परिचित मुकेश ने बताया कि बदमाश वारदात के दौरान दो रायफल और एक पिस्टल के साथ करीब 40 हजार रुपये की नकदी ले गए है। जांच के दौरान पुलिस ने दो रायफलों को गोरेलाल के आफिस के समीप से बरामद कर लिया। जबकि पिस्टल और नकदी पुलिस बरामद नहीं कर सकी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed