{"_id":"5ee90a828ebc3e432a62b1f9","slug":"miscreants-looted-50-thousand-rupees-from-the-cloth-merchant-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी से की लूटपाट, चलती कार से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी से की लूटपाट, चलती कार से फेंका
Wed, 17 Jun 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:07 AM IST
सार
पीड़ित व्यापारी ने बताया कि 19 जून को उसके ताऊ की लड़की की शादी होने वाली है। जिसकी तैयारियों के लिए वो रुपये जमा कर रहा था। उससे पहले उसके साथ लूट की वारदात हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के खंदौली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को कपड़ा व्यापारी का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। मारपीट कर तमंचे के बल पर लूटपाट की। फिर चलती कार से यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन
थाना ताजगंज क्षेत्र के सुजगई निवासी रवींद्र का टेंट के कपडे़ बेचने का काम है। तीन महीने पूर्व पास के गांव का एक ठेकेदार विनोद यादव को उसने 65 हजार रुपये के कपडे़ बेचे थे। इसका 50 हजार रुपये बकाया लेने मंगलवार की दोपहर विनोद के पास गया था।
विज्ञापन
रुपये देने के बाद विनोद ने उसे बाइक से एक्सप्रेसवे तक छोड़ दिया था। जहां से वो पैदल ही सुजगई जा रहा था। रविंद्र ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर पहुंचने के कुछ देर बाद ही विनोद के जाते ही पीछे से एक अल्टो कार सवार दो लोगों ने उसे कार में खींच लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
कनपटी पर पिस्टल लगाकर की वारदात
पीछे से एक अन्य कार से तीन और लोग आ गए। कनपटी पर पिस्टल लगाकर उससे 50 हजार रुपये, मोबाइल लूट लिए। फिर चलती कार से झरना नाले के समीप फेंक कर फरार हो गए। रवींद्र ने एक बाइक सवार को रोककर उसके मोबाइल से पुलिस को सूचना दी।
इस पर सीओ एत्मादपुर अतुल कुमार सोनकर और खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में सीओ एत्मादपुर अतुल कुमार सोनकर का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरो को भी चेक किया जा रहा है। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं।

लूट पर तीन थानों में सीमा विवाद
एक्सप्रेसवे पर कपड़ा व्यापारी से हुई लूट पर तीन थानों की पुलिस आमने सामने आ गई। जिस स्थान से रविंद्र का अपहरण हुआ था वो थाना ताजगंज में है। जहां व्यापारी को फेंका गया। वो इलाका खंदौली और एत्मादपुर सीमा का है।
इस पर दोनों थानों की पुलिस घटनास्थल को एक दूसरे के क्षेत्र का बताकर पल्ला झाड़ने में लगी रहीं। सीओ ने घटना को खंदौली थाना क्षेत्र का होना बताया।
इरादतनगर में लगातार दूसरे दिन लूट
इरादतनगर क्षेत्र में मुनीम से पांच लाख लूटने के 24 घंटे बाद ही बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार को दंपती पर फायर कर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद बाइक, मोबाइल और नकदी लूट ली। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।