फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants loot woman in broad daylight infront of brother in shikohabad 

फिरोजाबाद: भाई के सामने बदमाशों ने उतरवाया बहन का मंगलसूत्र, दिनदहाड़े हुई इस घटना से छूट गए पुलिस के पसीने

Mon, 02 May 2022 05:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, शिकोहाबाद/ फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, शिकोहाबाद/ फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 May 2022 05:35 PM IST
सार

शिकोहाबाद में सोमवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सरेआम तमंचा दिखाकर महिला से मंगलसूत्र सहित अन्य गहने लूट लिए। घटना के वक्त महिला का भाई भी उसके साथ था।
 

विज्ञापन
Miscreants loot woman in broad daylight infront of brother in shikohabad 
लूट की घटना के बाद मौके पर जांच पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में सोमवार सुबह  दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला से आभूषण लूट लिए। महिला के साथ मौजूद उसके भाई की कनपटी पर तमंचा रख दिया। डर की वजह से वह बदमाशों का विरोध भी नहीं कर सका। लूट करने के बाद तमंचा लहराते हुए बदमाश मौके से फरार हो गए। लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात की खबर के मिलते ही पुलिस के पसीने छूट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


 शिकोहाबाद के नगला जवाहर निवासी प्रेमप्रकाश ने अपनी बेटी सुमन की शादी हाथरस के सुल्तानपुर में की है। सुमन मायके में आई हुई थी। बताया गया है कि सोमवार को सुमन अपने भाई अमित व भाभी आशी के साथ बाजार दवा लेने गई थी। अमित दवा दिलाकर बाइक से घर लौट रहा था, तभी आमरी की पुलिया के समीप बाइक का पीछा करते आ रहे दो लुटेरों ने तमंचे के बल पर बाइक को रुकवा लिया। 

विज्ञापन

मंगलसूत्र भी नहीं छोड़ा 

बदमाशों ने अमित की कनपटी पर तमंचा लगाकर उसकी बहन के आभूषण उतरवा लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। दहशत में आया अमित कुछ भी नहीं कर सका। बदमाशों ने उसके सामने ही बहन का मंगलसूत्र, झाले और एक सोने की चेन लूट ली। लुटेरे घटना के बाद तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शीघ्र  गिरफ्तार होंगे लुटेरे 

मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक  ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़ित ने घटना की तहरीर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ दी है। सीओ कमलेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कर लुटेरों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed