फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants Loot Rs one Lakh at Gunpoint with finance employees in farah

मथुराः तमंचे के बल पर दिनहाड़े लूटा फाइनेंसकर्मी, वारदात से फैली दहशत

Fri, 13 Sep 2019 12:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 13 Sep 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Miscreants Loot Rs one Lakh at Gunpoint with finance employees in farah
लूट
फरह के गांव झुड़ावई-परखम केे मध्य फाइनेंसकर्मी से तमंचे के बल पर करीब एक लाख ग्यारह हजार की नकदी, टेबलेट और जरूरी कागजात लूट लिए गए। फाइनेंसकर्मी गांवों से उगाही करके घर लौट रहा था।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। बाइक सवार दो लुटेरों की तलाश शुरू की। लुटेरों ने पहचान छुपाने को गमछे और हेलमेट से चेहरा छुपा रखा था।
विज्ञापन


आगरा के सैंया (गांव नदीम) निवासी राजेश शर्मा पुत्र वैताली शर्मा भारत फाइनेंस इंफ्लूजन लिमिटेड में फाइनेंसकर्मी है। गुरुवार की दोपहर थाना फरह के गांव झुड़ावई से बाइक सवार फाइनेंसकर्मी उगाही करके लौट रहा था। परखम और झुड़ावई के मध्य नकाबपोश बाइक सवारों ने फाइनेंसकर्मी को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथियार के बल पर बैग लूटकर गांव परखम की तरफ भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने जानकारी जुटाकर लुटेरों की तलाश की, पर लुटेरे हत्थे नहीं चढ़ सके। 

सीओ रिफाइनरी आलोक दुबे ने बताया कि फाइनेंसकर्मी लगभग एक लाख, ग्यारह हजार रुपये, टेबलेट और जरूरी कागजात बैग में बता रहा है। फिलहाल पीड़ित की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed