फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants Loot Atm Cash Cut Light And Closed Cctv Jalesar Crime News

एटा: एटीएम लूटने का प्रयास, तोड़-फोड़, दो लैपटॉप चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 06 Jan 2021 06:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 06 Jan 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Miscreants Loot Atm Cash Cut Light And Closed Cctv Jalesar Crime News
जलेसर में एटीएम में हुई रुपयों की चोरी घटना - फोटो : अमर उजाला
एटा जनपद के कस्बा जलेसर स्थित पुराना बस स्टैंड के पास भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई शाखा) के सामने लगे हिताची कंपनी के एटीएम की दीवार में नकब लगाकर बदमाश मंगलवार की रात घुस गए। बदमाशों ने एटीएम मशीन में तोड़-फोड़ की और लूट का प्रयास किया पर नाकाम रहे। चोर दो लैपटॉप चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह लोगों ने एटीएम को टूटा पाया तो पुलिस और एटीएम स्वामी को खबर दी। वारदात स्थल पर डॉग स्क्वैड और फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं।
विज्ञापन



बिजली विभाग के गोदाम पर बदमाशों का हमला, सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर बूंदकें-राइफल लूटीं
विज्ञापन


कस्बा जलेसर के मोहल्ला भैंरो बगीची निवासी अरविंद कुमार शर्मा पुत्र प्रेमचंद्र शर्मा द्वारा संचालित निजी एटीएम को चोरों ने मंगलवार की रात निशाना बना लिया। एटीएम तक पहुंचने के लिए चोरों ने दो दीवारों में नकब लगाया और एटीएम से नकदी लूटने के लिए तोड़- फोड़ की, लेकिन असफल रहे तो यहां रखे दो पुराने लैपटॉप चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम स्वामी अरविंद कुमार शर्मा ने बताया है कि हिताची कंपनी का एटीएम प्राइवेट तौर पर लिया गया है, इसमें नकदी लोड करने से लेकर रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी उनकी है। इसका संचालन वह स्वयं ही करते हैं। इनका कहना है कि पड़ोसी दुकानदार प्रशांत पुत्र गिर्राज किशोर निवासी सराय खानम ने फोन करके बताया कि एटीएम में हमारी दुकान से नकब लगाई गई है। इसके बाद पहुंचा तो एटीएम टूटा हुआ था, सारे लॉक टूटने से एटीएम की रकम का आंकलन नहीं हो पाया है। कंपनी के लोगों को बुलाया है। उनके आने के बाद एटीएम को खोला जाएगा, उसके बाद ही रकम लूट होने अथवा नहीं होने की सही जानकारी हो सकेगी। उन्होंने बताया है कि सोमवार को छह लाख और मंगलवार को एक लाख 50 हजार रुपये एटीएम में लोड किए थे। 

एटीएम में नकब लगाकर तोड़-फोड़ की गई है, दो पुराने लैपटॉप चोरी हुए हैं और चोरों ने सीसीटीवी कैमरों की केबिल काट दी है। एटीएम से नकदी चोरी नहीं हुई है। एटीएम स्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। डॉग स्क्वैड और फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने लिए हैं और गहनता से पड़ताल की जा रही है। केपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक जलेसर       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed