{"_id":"5e590ed98ebc3ef38526a44e","slug":"miscreants-loot-anklets-at-agra-delhi-highway-mathura-police-search-bya-cctv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने लूटीं लाखों की गिलट की पायलें, सीसीटीवी फुटेज सुराग की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने लूटीं लाखों की गिलट की पायलें, सीसीटीवी फुटेज सुराग की तलाश
Sat, 29 Feb 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
loot demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में आगरा-दिल्ली हाईवे पर माहेश्वरी हॉस्पिटल के पास शुक्रवार की दोपहर कार सवार लुटेरों ने गिलट कारोबारी के नौकरों को धक्का देकर बाइक से गिरा दिया।
नौकरों से मारपीट करते हुए कार सवार लुटेरे 80 किलो गिलट की पायल (डेढ़ लाख रुपये) लूटकर भाग गए। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। कारोबारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके गोविंदनगर पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
शहर की केशव कुंज कालोनी निवासी रवि शेखर अग्रवाल पुत्र धीरज अग्रवाल की माहेश्वरी हॉस्पिटल के पीछे गौर उद्योग केंद्र के पास गिलट की फैक्टरी है। फैक्टरी के नौकर सोनू निवासी कच्ची सड़क और सौंख निवासी धर्मवीर 40-40 किलो के दो बोरे गिलट की पायलों से भरे लेकर बाइक से कच्ची सड़क के लिए निकले।

दोपहर करीब डेढ़ बजे माहेश्वरी हॉस्पिटल के पास पहुंचे बाइक सवार नौकरों को कार सवार चार लुटेरों ने पहले धक्का दिया। नौकर बाइक से गिरे तो लुटेरे दोनों से मारपीट करते हुए 80 किलो के गिलट की पायल लूटकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। कारोबारी की तहरीर पर गोविंदनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
एंडेवर गाड़ी की तलाश में नाकेबंदी, जगह-जगह चेकिंग
हाईवे पर लूट की सूचना पर एंडेवर गाड़ी की तलाश को नाकेबंदी कर दी गई। देरशाम तक एंडेवर गाड़ी को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही। चारों लुटेरे वृंदावन की तरफ भागे लेकिन चेकिंग के बाद भी हत्थे नहीं चढ़ सके। हो सकता है कि बदमाश गांव तेहरा से मथुरा-वृंदावन रोड पर भाग गए हों।
गोविंदनगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज किए हासिल
गोविंदनगर पुलिस ने माहेश्वरी हॉस्पिटल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किए हैं। पुलिस इन फुटेज को खंगाल रही है, जिससे कार का नंबर पता चल जाए। पुलिस यह भी मानकर चल रही है कि लूट करने वाला भी कोई परिचित ही हो सकता है। रेकी करके लूट की वारदात को बड़ी आसानी से अंजाम दिया गया है।