{"_id":"623ff63a83a71c6616103181","slug":"miscreants-disappeared-cash-of-55-thousand-rupees-by-changing-atm-of-fourth-class-employee-of-animal-husbandry-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: आंखों में आंसू लेकर पहुंचा थाने, मजबूर पिता बोला- 'साहब शातिरों ने एटीएम बदलकर अकाउंट कर दिया खाली, अब कैसे होगा बेटे का इलाज'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: आंखों में आंसू लेकर पहुंचा थाने, मजबूर पिता बोला- 'साहब शातिरों ने एटीएम बदलकर अकाउंट कर दिया खाली, अब कैसे होगा बेटे का इलाज'
Sun, 27 Mar 2022 11:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:01 AM IST
सार
शातिरों ने पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का एटीएम बदलकर अकाउंट से बड़ी रकम निकाल ली। जब तक पीड़ित को जानकारी हुई तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
पीड़ित पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गोपीचंद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अछनेरा थाना क्षेत्र में पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का एटीएम बदलकर शातिरों ने 55 हजार रुपये की नकदी गायब कर दी। इसकी जानकारी पीड़ित को उस समय हो सकी, जब पैसे नहीं निकलने पर वह बैंक पहुंचा। वहां से पता चला कि शातिरों ने उसका अकाउंट खाली कर दिया है। उसने बताया कि ये पैसे वह अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए निकालने आया था।
विज्ञापन
थाने में पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका नाम गोपीचंद पुत्र रोशनलाल है। वह पुरानी गल्ला मंडी, किरावली में रहता है और पशुपालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। गोपीचंद शनिवार को किरावली में स्थित कैनरा बैंक के एटीएम के पैसे निकालने के लिए पहुंचा था, जहां शातिरों ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। एटीएम बदलकर शातिरों ने उसके खाते से 55 हजार रुपये की नकदी निकाल ली।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि पैसे न मिलने से वह बहुत परेशान है। उसे चिंता ये सता रही है कि अब वह बीमार बेटे का इलाज कैसे कराएगा। वहीं इस मामले में पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन