फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants businessman wife was taken hostage and looted eight lakhs in kasganj

कासगंज: कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर आठ लाख की लूट, विरोध पर बदमाशों ने बेरहमी से पीटा

Sun, 24 Oct 2021 10:26 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Oct 2021 10:26 AM IST
सार

कासगंज में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है। हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार की सुबह कारोबारी के घर में घुसकर लाखों के आभूषण लूट लिए। कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर पीटा। 

विज्ञापन
miscreants businessman wife was taken hostage and looted eight lakhs in kasganj
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के कस्बा सिढ़पुरा के मोहल्ला गांधीनगर में शनिवार की सुबह हथियारबंद लुटेर एक कारोबारी के घर में घुस गए। उसकी पत्नी को बंधक बना लिया और तकरीबन आठ लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर लुटेरे महिला के हाथ-पैर बांध घर का दरवाजा बंद कर भाग गए। 

विज्ञापन


पीड़ित कपड़ा व्यापारी धर्मेंद्र वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह सुबह साढ़े नौ बजे अपने प्रतिष्ठान पर चले गए। घर में उनकी पत्नी प्रिया वर्मा दूसरी मंजिल पर अकेली थीं। इसी बीच चार लुटेरे उनके घर की दूसरी मंजिल पर आ गए और पत्नी को हथियारों के बल पर स्टोर में ले गए। 
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी देते हुए उसके हाथपैर बांध दिए। मारपीट करते हुए अलमारी की चाबी उनकी पत्नी से ले ली और अलमारी में रखीं सोने की 6 अंगूठी, 2 हार, पायल, जंजीर, कुंडल लूटकर भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लूट की वारदात का जल्द खुलासा किया जाएगा।

चाबी न देने पर बेरहमी से पीटा 
कारोबारी की पत्नी प्रिया रो-रोकर पुलिस को आपबीती सुना रही थी। उन्होंने बताया कि लुटेरों ने आते ही कनपटी पर तमंचा रख दिया। बेरहमी से पीटते हुए स्टोर में ले गए। यहां रखी शॉल और गले में पड़ा दुपट्टा ले लिया। उससे हाथ पैर बांध दिए। 

फिर अलमारी की चाबी पूछी। विरोध करने पर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता रो रोकर कह रही थी कि चाबी देने में देर होने पर लुटेरों ने गंभीर चोटें पहुंचा दीं और फिर चाबी मिलने के बाद जब लुटेरे जा रहे थे तब भी उनकी पिटाई करके गए। 

व्यापारी के घर दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। लोग सहमे हुए हैं। लोगों में चर्चा थी कि इस तरह लुटेरे बेखौफ हैं तो कैसे कस्बे और मोहल्ले के लोग सुरक्षित महसूस करें। हांलाकि एसपी ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed