फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreant amit bavaria arrested in the police encounter in agra

आगरा में मुठभेड़: 20 हजार का इनामी अमित बावरिया गिरफ्तार, पुलिस की गोली से हुआ घायल

Mon, 01 Nov 2021 09:51 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
अमर उजाल नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Nov 2021 09:51 AM IST
सार

गैंगस्टर मामले में दो वर्ष से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमित बावरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हुआ है। 

विज्ञापन
miscreant amit bavaria arrested in the police encounter in agra
घायल अमित बावरिया को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना हरीपर्वत पुलिस और एसओजी ने रविवार रात को 20 हजार के इनामी अमित बावरिया को पोइया घाट के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस की फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके खिलाफ थाना अछनेरा में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। दो साल से फरार था। गैंग के सरगना अपने पिता ओमवीर बावरिया से मिलने मथुरा जा रहा था।

विज्ञापन

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है। रविवार रात को इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार और एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित सूरसदन पर चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि मथुरा की ब्रजधाम कालोनी निवासी अमित बावरिया फिरोजाबाद से मथुरा की ओर जाने वाला है।
विज्ञापन

एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद
भगवान टॉकीज पर घेराबंदी की। रात एक बजे एक स्विफ्ट कार आती दिखी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इसमें अमित बावरिया बैठा था। पुलिस को देखकर वो कार को पोइया घाट की तरफ ले गया। पुलिस ने ओवरटेक करके कार को रोक लिया। मगर, अमित बावरिया कार को बैक करके भागने की कोशिश करने लगा। कार पोल से टकरा गई। उसने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। इसमें उसे एक पैर में गोली लग गई। वो घायल हो गया। उसके पास से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश के पिता पर था एक लाख का इनाम 
अमित ओमवीर बावरिया का बेटा है। ओमवीर गैंग का सरगना है। उस पर गोंडा से एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसे मथुरा पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था। तीन दिन पहले वो जेल से छूटा है। उससे मिलने ही अमित जा रहा था। पिता के जेल जाने के बाद अमित बावरिया गैंग को संभाल रहा था। अमित पर सात मुकदमे दर्ज हैं।
दिन में महिलाएं करती हैं रेकी
बावरिया का अपराध करने का तरीका अलग है। गैंग के सदस्य बर्बर तरीके से हमला करते हैं। सिर पर डंडे से प्रहार करते हैं। गैंग में महिलाएं और बच्चे शामिल रहते हैं। दिन में महिलाएं रेकी करती हैं। जिस घर में डकैती डालनी होती है, उसके बाहर रात में पुरुष जाते हैं। वह बच्चे के रोने की आवाज निकालते हैं, जब लोग घर का दरवाजा खोलते हैं, तब वारदात करते हैं। वारदात करने जाने से पहले पूजा भी करते हैं। अपने खर्च चलाने के लिए बावरियां गैंग की महिलाएं दिन में भीड़भाड़ वाले बाजार में जाकर आभूषण चोरी करती हैं।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed