{"_id":"6154c50e8ebc3e08fa1a1a13","slug":"misbehavior-with-women-devotees-in-hargokul-temple-agra-news-knl848782188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरगोकुल मंदिर में महिला श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरगोकुल मंदिर में महिला श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। हरगोकुल गिरिराज जी मंदिर में महिला श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर पंडों पर मारपीट का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस पर पीड़ित महिला श्रद्धालु ने पंडों को संरक्षण देने का आरोप लगाकर नारे लगाए।
बुधवार को हरियाणा अंबाला सिटी से बस लेकर श्रद्धालु भक्तों का एक दल गोवर्धन गिरिराज जी के दर्शनों के लिए आया था। महिला श्रद्धालु हरगोकुल गिरिराज जी मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। महिला श्रद्धालुओं का आरोप है कि वहां पंडों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जब श्रद्धालुओं ने इसका विरोध किया तो पंडा मारपीट करने लगे। इससे आक्रोशित महिला श्रद्धालु मंदिर के गेट पर धरने पर बैठ गईं और नारे लगाकर विरोध जताने लगी। श्रद्धालुओं का आक्रोश देख कर सेवायत गर्भगृह के दरवाजे बंद कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर बमुश्किल शांत कराया।
श्रद्धालु ललित कुमार अंबाला सिटी हरियाणा का आरोप है कि उनके साथ आईं महिलाओं के साथ मारपीट की और 2100 रुपये रिश्वत के मांगे। ललित कुमार ने हर गोकुल मंदिर के सेवायतों के खिलाफ थाना गोवर्धन में तहरीर दी है। एसपी देहात श्रीश्चंद ने बताया कि तहरीर पर सेवायतों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।