{"_id":"348bdc647b3da5797b2f80facf54e367","slug":"miracle-of-inner-ring-road-in-agra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनर ‘रिंग्स’ की करामात, यूटर्न होगा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनर ‘रिंग्स’ की करामात, यूटर्न होगा समाप्त
राजीव शर्मा
Updated Wed, 03 Dec 2014 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनर रिंग रोड पूरी तरह से आधुनिक तरीके से बनाया जा रहा है। इस पर स्पीड ही नहीं सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वाहन चालकों को कहीं भी यू-टर्न की जरूर नहीं पड़ेगी। जिसके लिए इनर रिंग रोड, यमुना एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे दो के बीच चार रिंग और चार लूप बनाएं जाएंगे। जिस दिशा से आ रहे हैं, उसी दिशा में रोड अप और डाउन के विकल्प होंगे।
नेशनल हाईवे दो और ग्वालियर हाईवे के बीच आगरा विकास प्राधिकरण इनर रिंग रोड का निर्माण कर रहा है। पहले चरण में यह फतेहाबाद रोड तक बनाया जाएगा। कार्य निर्माण संस्था एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड ने काम भी शुरू कर दिया है। यमुना नदी दोनों ओर कुबेरपुर और फतेहाबाद रोड से मिट्टी डालकर समतलीकरण किया जा रहा है। सर्विस रोड पर भी काम साथ-साथ चल रहा है।
यमुना पर पुल और कुबेरपुर स्थित रेलवे लाइन के ऊपर आरओबी का काम राज्य सेतु निगम कर रहा है। सेतु निगम ही कुबेरपुर पर इनर रिंग को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इनर रिंग से एनएपच-2 के लिए घुमावदार (रिंग) रोड भी बनाएगा। ट्रैफिक के सुचारु आवागमन के लिए दूसरी तरफ यमुना एक्सप्रेसवे पर भी सेतु निगम रिंग बनाएगा।
विज्ञापन
जेपी ग्रुप अपने एक्सप्रेसवे से एनएच-2 को जोड़ने के लिए दो लूप पहले ही बना चुका है। जिस पर वर्तमान में ट्रैफिक चल रहा है। दो लूप तैयार कर रहा है। रिंग और लूप से तीनों रोड (यमुना एक्सप्रेसवे, एनएच-2 और इनर रिंग रोड) जुड़ने के बाद वाहन चालकों को कहीं भी यू टर्न नहीं लेना पड़ेगा। इससे हादसों को रोका जा सकेगा।
ये रहेगा रूट
. कानपुर से यमुना एक्सप्रेसवे होकर नोएडा जाने के लिए रिंग नंबर दो से जाना होगा।
. कानपुर से इनर रिंग रोड पर जाने के लिए लूप नंबर चार से जाना होगा।
. आगरा से इनर रिंग रोड पर जाने के लिए रिंग नंबर तीन से जाना होगा।
. आगरा से यमुना एक्सप्रेसवे होकर नोएडा जाने के लिए लूप नंबर एक से जाना होगा।
. इनर रिंग रोड से आगरा जाने के लिए लूप नंबर दो से हाईवे पर उतरना होगा।
. इनर रिंग रोड से कानपुर जाने के लिए रिंग नंबर एक से हाईवे पर उतरना होगा।
. नोएडा से आगरा जाने वाले रिंग नंबर चार से हाईवे पर उतरेंगे।
. नोएडा से कानपुर जाने के लिए लूप नंबर तीन से हाईवे पर उतरना होगा।