{"_id":"62d1a64ebc976b25c46d4b62","slug":"minor-was-being-married-to-a-young-man-kasganj-news-agr540182991","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग की युवक से कराई जा रही थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग की युवक से कराई जा रही थी शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अमांपुर के लोहिया नगर में नाबालिग बालिका की शादी उससे तीन गुना उम्र के युवक से कराई जा रही थी। प्रोबेेशन अधिकारी एवं चाइल्ड लाइन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बाल विवाह को रुकवा दिया। बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।
लोहिया नगर में 12 साल की बालिका की शादी परिजन ने एक 35 वर्षीय युवक के साथ तय कर दी। शुक्रवार को उसकी शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। बरात भी पहुंच चुकी थी। इसकी सूचना फोन से जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को दी गई। डीएम ने तत्काल प्रभारी प्रोबेशन अधिकारी एसडीएम नितिन कुमार, चाइल्ड लाइन निदेशक हरिओम वर्मा को दी। प्रोबेशन अधिकारी एवं चाइल्ड लाइन निदेशक ने आमांपुर थाना पुलिस के सहयोग से शादी का रुकवा दिया। इसके बाद टीम बालिका को अपने साथ ले आई। चाइल्ड लाइन निदेशक ने बताया कि मामले की पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। उनके निर्देशों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बाल विवाह व बाल श्रम कराने वालों पर होगी कार्रवाई
नाबालिग किशोर किशोरियों का बाल विवाह न किया जाए। यदि कोई बाल विवाह करता है तो उसके खिलाफ बाल अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा और नाबालिग बच्चों से बाल श्रम बाल शोषण कराने वाले दुकानदार एवं ढाबे पर फैक्ट्री में रेस्टोरेंट्स में कार्य कराते पकड़े जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - एसडीएम नितिन कुमार, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी