फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor student in depressed after know reality of facebook friend in agra

जिसे 18 साल की युवती समझ करता था चैटिंग, उसकी हकीकत जानकर तनाव में आया नाबालिग छात्र

Mon, 13 Jul 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Jul 2020 12:36 AM IST
सार

  • 18 की जगह 38 साल की निकली फेसबुक फ्रेंड 
  • हकीकत जानने के बाद तनाव आए छात्र ने बना लिया था आत्महत्या का मन
  • चाइल्डलाइन कर रही काउसिलिंग 

विज्ञापन
minor student in depressed after know reality of facebook friend in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

आगरा में फेसबुक पर एक महिला ने प्रोफाइल में अपनी उम्र 38 की जगह 18 लिखकर किशोर से दोस्ती कर ली। दोनों फोन पर बात करते रहे। किशोर ने महिला को एक महीने पहले डेटिंग पर बुलाया। दोनों लॉकडाउन में दिल्ली के स्टेशन पर मिले। 

विज्ञापन


पहली मुलाकात में महिला की हकीकत जानकर किशोर तनाव में आ गया। घर आकर आत्महत्या करने की कहने लगा। चाइल्डलाइन ने किशोर की काउंसिलिंग की। इसके बाद उसने अपना इरादा बदल दिया।   
विज्ञापन



किरावली निवासी 17 वर्षीय किशोर की छह महीने पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। फेसबुक फ्रेंड की प्रोफाइल पर उम्र 18 साल लिखी थी। फोटो सुंदर युवती का लगा था। दोनों के बीच मैसेंजर पर चैटिंग शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में दिल्ली जाकर मिला

कुछ दिन बाद दोनों फोन करके भी बात करने लगे। फेसबुक फ्रेंड झारखंड की रहने वाली थी। उसने बताया कि वो दिल्ली में नौकरी करती है। दोनों में प्यार की बातें होने लगीं। किशोर ने शादी का वादा किया। 

एक महीने पहले किशोर ने उससे डेटिंग पर आने के लिए कहा। इस पर वो भी राजी हो गई। किशोर लॉकडाउन में प्रशासन से पास लेकर परिवार से झूठ बोलकर मिलने गया। फेसबुक फ्रेंड स्टेशन पर आई। 

तब किशोर को पता चला कि फेसबुक प्रोफाइल पर उसका फोटो फर्जी था। जिससे उसकी दोस्ती है, उसकी उम्र तकरीबन 38 साल है। वो शादीशुदा और दो बेटियों की मां है। पति से तलाक हो गया है। 

घर से आत्महत्या करने निकला छात्र, ऐसे बची जान

फेसबुक फ्रेंड की हकीकत सामने आने पर किशोर घर आने के बाद तनाव में आ गया। एक दिन घर से ट्रेन के सामने कूदकर खुदकशी करने निकल पड़ा। 

खेरिया स्थित रेलवे पुल के पास आकर उसने खुद चाइल्डलाइन के हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। खुदकुशी करने जाने के बारे में बताया। मगर, चाइल्डलाइन टीम ने उसे रोक दिया। टीम के सदस्य लोकेशन पता करके पहुंच गए। 

भेज दिए थे 20 हजार के गिफ्ट 

किशोर के पिता शिक्षक हैं, जबकि किशोर कक्षा 12 का छात्र है। वो इकलौता भी है। उसने महिला को फेसबुक पर दोस्ती के बाद 20 हजार रुपये से ज्यादा के गिफ्ट ऑनलाइन खरीदारी के बाद भेज दिए थे। अब शादी करना चाह रहा था। उसके तनाव में आने पर परिजन परेशान हो गए। 

 

तनाव हो रहा दूर 

चाइल्डलाइन की समन्वयक ऋतु वर्मा ने बताया कि किशोर और महिला की उम्र में दोगुने का फर्क है। शादी नहीं हो सकती थी। महिला ने भी उससे बात करना बंद कर दिया। इससे उसका तनाव और बढ़ गया। 

किशोर को समझाया कि वो पहले पढ़ाई पर ध्यान दे। पढ़ाई पूरी करने के बाद शादी की सोचे। फेसबुक पर फ्रेंड बनाते समय सावधानी बरतें। किशोर की लगातार काउंसिलिंग की जा रही है। अब वो तनाव से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed