फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minor raped, police showed laxity in action

Agra News: नाबालिग से हुआ दुष्कर्म, पुलिस ने कार्रवाई में दिखाई हीला हवाली

Fri, 30 Aug 2024 03:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 30 Aug 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Minor raped, police showed laxity in action
कासगंज। सोरोंजी में एक नाबालिग के साथ एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सहयोग से दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बनाया गया। पुलिस ने शिकायत पर महिला को हिरासत में भी लिया लेकिन बाद में छोड़ दिया। नाबालिग के बयान पर मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया। अब नाबालिग बाल कल्याण समिति की सुपुर्दगी में है। इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

मैनपुरी के किशनी की घुमंतु जाति की नाबालिग अपनी मां को ढूंढते हुए कासगंज के कादर चौक बदायूं आई थी। यहां उसे मां नहीं मिली तो वह बदायूं-कासगंज के मध्य रेल में भीख मांगने लगी। इसी दौरान इसे सोरों निवासी एक विकलांग महिला रेल में भीख मांगती मिली। महिला ने इससे मित्रता कर ली। महिला इस किशोरी को लेकर अपने घर आ गई। नाबालिग का आरोप है कि महिला के पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह किशोरी वहां से भाग निकली तो महिला ने उसे रास्ते में ही ढूंढ लिया। सड़क पर हंगामा हुआ तो पुलिस मौके पर आ गई और दोनों को लेकर थाने आई। यहां किशोरी ने अपने साथ दुष्कर्म होने का बयान दिया लेकिन फिर भी सोरोंजी पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। किशोरी को चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द कर दिया। यहां जब किशोरी ने अपने साथ दुष्कर्म होने की बात कही तो बाल कल्याण समिति के माध्यम से किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इसमें दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। फिलहाल किशोरी बाल कल्याण मिति की निगरानी में वन स्टॉप सेंटर में रह रही है। इस पूरे मामले में सोरोंजी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


किशोरी ने थाना पुलिस को अपने साथ दुष्कर्म की जानकारी नहीं दी थी। चाइल्ड हेल्पलाइन की काउंसलिंग के दौरान भी उसने कोई बात नहीं बताई। मेडिकल परीक्षण के दौरान उसने अपने साथ दुष्कर्म होने की बात डॉक्टर को बताई है। पुलिस पर लापरवाही का आरोप गलत है। मामले की जानकारी मिलने पर अब विधिक कार्रवाई की जा रही है। - राजेश कुमार भारती, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed