फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minor Girl Video Of Help To Police Father Forced Him For Marraige

आगरा: पिता करा रहे 25 साल अधिक उम्र के व्यक्ति से शादी, किशोरी ने लगाई मदद की गुहार और फिर हुआ ऐसा...

Wed, 17 Mar 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 17 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Minor Girl Video Of Help To Police Father Forced Him For Marraige
आगरा एसएसपी से मदद की गुहार लगाने वाली किशोरी - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक 15 वर्षीय किशोरी और उसकी मां का वीडियो वायरल हुआ। किशोरी एसएसपी से मदद की गुहार लगा रही थी। उसका आरोप है कि पिता 25 साल अधिक उम्र के व्यक्ति से उसकी जबरन शादी करा रहे हैं। 15 दिन पहले विरोध करने पर उसे और मां को पीटा। इसके बाद घर से निकाल दिया। वह ननिहाल में रहने को मजबूर हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस दौड़ पड़ी। पीड़ित से बात की। पिता को थाने ले आई। मामले में पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


बाह क्षेत्र की रहने वाली किशोरी कक्षा सात में पढ़ती है। 44 सेकंड के वीडियो में किशोरी हाथ जोड़कर गुहार लगा रही है। वह कह रही है कि पिता बेचना चाहते हैं। 40 साल के व्यक्ति से शादी करा रहे हैं। मैं पढ़ना चाहती हूं। मेरी उम्र अभी 15 साल है। कुछ दिन पहले गुंडे लेकर आए। इनकार करने पर पिता ने उससे और मां से मारपीट की। हम जान बचाकर भागे। कृपया हमारी मदद करें।
विज्ञापन


एसएसपी साहब आपसे निवेदन है कि उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। मुझे और मेरी मां को सुरक्षा दिलाएं। मुझे शादी नहीं करनी। वरना मैं आत्महत्या कर लूंगी। उसकी मां का भी वीडियो वायरल हुआ है। वह भी पति पर आरोप लगा रही है। यह वीडियो 39 सेकंड का है। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के भी आरोप लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वीडियो सामने आने के बाद समाजसेवी नरेश पारस ने डीजीपी और पुलिस को ट्वीट किया। जिलाधिकारी को भी मेल करके मामले में कार्रवाई के लिए कहा। इसके बाद पुलिस किशोरी के गांव पहुंची। मगर, किशोरी अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रही थी। इस पर पुलिस ननिहाल खेड़ा राठौर पहुंच गई। मां-बेटी के साथ पिता को थाने लेकर आ गई। किशोरी ने पिता पर आरोप लगाए। वहीं पिता ने बेटी के आरोप गलत होने की बात कही। थाना बाह पुलिस का कहना है कि आरोप की जांच की जा रही है। अगर, तहरीर दी जाएगी तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। 

पुलिस ने की जांच
एसपी पूर्वी के. वेंकट अशोक के मुताबिक, किशोरी और उसकी मां का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें किशोरी पिता पर जबरन शादी कराने का आरोप लगा रही है। कई और भी आरोप लगाए हैं। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच की। पीड़िता अपनी नानी के घर पर खेड़ा राठौर क्षेत्र में थी। उनसे जानकारी की गई। जांच की जा रही है। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed