{"_id":"65a5fc99b314a854980aff5f","slug":"minor-girl-runaway-from-house-for-make-a-model-in-mumbai-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल बनने की ख्वाहिश: 6वीं कक्षा की छात्रा ने छोड़ दिया घर, अकेले जा रही थी मुंबई; सिर से ऐसे उतरा मॉडलिंग का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल बनने की ख्वाहिश: 6वीं कक्षा की छात्रा ने छोड़ दिया घर, अकेले जा रही थी मुंबई; सिर से ऐसे उतरा मॉडलिंग का
Tue, 16 Jan 2024 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Jan 2024 09:18 AM IST
सार
6वीं कक्षा की छात्रा को इंस्टाग्राम पर रील देखते हुए मॉडल बनने का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने घर छोड़ दिया। वे अकेले मुंबई के लिए निकली और दिल्ली तक पहुंच गई। लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उसे तलाश करते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
न्यू आगरा क्षेत्र की एक छात्रा इंस्टाग्राम पर मॉडलों के वीडियो देखकर खुद भी मॉडल बनने की सोचने लगी। रविवार को घर से निकल गई। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पांच घंटे में पुलिस ने छात्रा को मुंबई की एक ट्रेन में तलाश लिया। वह दिल्ली तक पहुंच गई थी।
किशोरी कक्षा छह की छात्रा है। वह रविवार सुबह 10 बजे घर से निकली थी। पुलिस को लोकेशन में पता चला कि वह मथुरा की तरफ जा रही है। ट्रेन में होने की आशंका पर पुलिस ने जीआरपी को जानकारी दी। दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर छात्रा को रोक लिया गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि छात्रा को लाया गया। उससे बात की गई।
उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर एकाउंट है। वह मॉडल के वीडियो देखती है। इस कारण खुद भी माडल बनना चाहती थी। मुंबई जा रही थी, जिससे फिल्मों में काम मिल जाए। समझाया गया कि वह बड़ा बनकर कुछ करे। अभी पढ़ाई के बारे में सोचे।