{"_id":"69e6e40dae2eb3952604df55","slug":"minor-girl-rescued-just-before-wedding-child-marriage-foiled-in-agra-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दुल्हन सजधज कर बैठी थी तैयार, तभी पहुंच गई पुलिस, फिर जो हुआ, उसे देखकर सहम गए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दुल्हन सजधज कर बैठी थी तैयार, तभी पहुंच गई पुलिस, फिर जो हुआ, उसे देखकर सहम गए घरवाले
Tue, 21 Apr 2026 08:12 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 21 Apr 2026 08:12 AM IST
सार
आगरा में चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस ने समय रहते एक 16 वर्षीय नाबालिग का बाल विवाह रुकवा दिया। बालिका को सुरक्षित आश्रय में भेजा गया और मामले को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की सक्रियता से एक नाबालिग बच्ची का जीवन बर्बाद होने से बच गया।
विज्ञापन
बोदला के एक मैरिज होम में शादी की रस्में शुरू होने ही वाली थी, कि टीम ने मौके पर पहुंचकर बाल विवाह रुकवा दिया। बालिका को फिलहाल सुरक्षा के दृष्टिगत आशा ज्योति केंद्र में आश्रय दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चाइल्ड हेल्पलाइन आगरा के कोऑर्डिनेटर ब्रजेश कुमार गौतम को सूचना मिली कि बोदला के अमरपुरा (वर्मा डेयरी के पास) निवासी एक 16 वर्षीय बालिका का विवाह सोमवार को शिव पैलेस में किया जा रहा है।
सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन टीम जगदीशपुरा पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। वहां शादी की तैयारियां जोरों पर थी। टीम ने बालिका के उम्र संबंधी दस्तावेजों की जांच की, जिसमें वह नाबालिग पाई गई। सोमवार को ही बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।