फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl raped by youth in kasganj

घर में घुसकर युवक ने किया किशोरी से रेप, विरोध करने पर पीटा

Sun, 15 Jul 2018 04:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Sun, 15 Jul 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
minor girl raped by youth in kasganj
प्रतीकात्मक तस्वीर
कासगंज के अमापुर के एक गांव में शनिवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी के परिवारीजन किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। किशोरी घर पर अकेली थी। इसी बीच दोपहर के समय गांव का युवक प्रवेश उसके घर में घुस आया। 
विज्ञापन


आरोपी ने किशोरी को अकेला देखकर दबोच लिया। किशोरी चीख पुकार न मचा सके इसके लिए उसका मुंह बंद कर दिया। युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों से मारपीट

पीड़ित किशोरी ने जब अपने परिवारीजनों से शिकायत की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। जिससे उसके चोट आ गई। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। 

जब परिजन घर पर पहुंचे तो उसकी हालत देखकर दंग रह गए। उन्होंने किशोरी से पूछताछ की। जब दुष्कर्म की बात सामने आई तो वे भौचक्के रह गए। परिजन किशोरी को थाने लेकर पहुंचे। 

पुलिस को मामले की जानकारी दी। आरोपी को नामजद करते हुए पुलिस को तरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed