फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl murdered after sexual abused in agra

आगरा: दुष्कर्म के बाद 12 वर्षीय बालिका की हत्या, गांव के बाहर पड़ा मिला शव

Tue, 12 May 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 May 2020 12:13 AM IST
सार

शौच के लिए खेत में गई थी
खोजबीन के दौरान झाड़ी में अर्धनग्न मिला शव

विज्ञापन
minor girl murdered after sexual abused in agra
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैंया थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह शौच के लिए गई 13 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में मिला। पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 
परिजनों ने बताया कि किशोरी सोमवार की सुबह करीब छह बजे खेत में गई थी। देर तक उसके घर नहीं लौटने पर वे परेशान हो उठे। करीब नौ बजे उसकी खोजबीन शुरू की गई, तो गांव से करीब सौ मीटर दूर झाड़ियों में शव मिला। कमर से नीचे उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान थे।
विज्ञापन


सूचना पर दोपहर करीब एक बजे एसपीआरए पश्चिमी रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। किशोरी के ताऊ ने बताया कि वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी। पिता की पांच साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। तभी से तीनों बहनों की परवरिश ताऊ ही कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने संघर्ष किया
घटनास्थल देखकर पुलिस का मानना है कि किशोरी ने संघर्ष किया। इसके निशान मौजूद हैं। थानाध्यक्ष बीएन सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की तफ्तीश की जा रही है। परिजनों ने रंजिश से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed