{"_id":"5eb913e8df1ff97a1b76b04c","slug":"minor-girl-murdered-after-sexual-abused-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: दुष्कर्म के बाद 12 वर्षीय बालिका की हत्या, गांव के बाहर पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: दुष्कर्म के बाद 12 वर्षीय बालिका की हत्या, गांव के बाहर पड़ा मिला शव
Tue, 12 May 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 12 May 2020 12:13 AM IST
सार
शौच के लिए खेत में गई थी
खोजबीन के दौरान झाड़ी में अर्धनग्न मिला शव
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सैंया थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह शौच के लिए गई 13 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में मिला। पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
परिजनों ने बताया कि किशोरी सोमवार की सुबह करीब छह बजे खेत में गई थी। देर तक उसके घर नहीं लौटने पर वे परेशान हो उठे। करीब नौ बजे उसकी खोजबीन शुरू की गई, तो गांव से करीब सौ मीटर दूर झाड़ियों में शव मिला। कमर से नीचे उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान थे।
सूचना पर दोपहर करीब एक बजे एसपीआरए पश्चिमी रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। किशोरी के ताऊ ने बताया कि वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी। पिता की पांच साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। तभी से तीनों बहनों की परवरिश ताऊ ही कर रहे थे।
विज्ञापन
किशोरी ने संघर्ष किया
घटनास्थल देखकर पुलिस का मानना है कि किशोरी ने संघर्ष किया। इसके निशान मौजूद हैं। थानाध्यक्ष बीएन सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की तफ्तीश की जा रही है। परिजनों ने रंजिश से इनकार किया है।