फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minor girl missing while returning home from school

Agra News: स्कूल से घर लौटते समय रास्ते से नाबालिग छात्रा लापता

Wed, 18 Feb 2026 01:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Minor girl missing while returning home from school
आगरा। मैं घर में नहीं रहना चाहती हूं। मेरे से मारपीट करते हैं। मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। डैडी बाय...। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र की कक्षा नौ की छात्रा सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद लापता हो गई। उसकी छोटी बहन घर पहुंची। उसे अकेला देखकर परिजन ने बड़ी बेटी की तलाश की। मगर पता नहीं चल सका। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। पुलिस को उसके एक इंस्टाग्राम फ्रेंड की जानकारी मिली है। उसकी तलाश में टीम लगी है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि दोनों बेटियां एक ही स्कूल में पढ़ती हैं। बड़ी बेटी 15 वर्ष की है। कक्षा नौ की छात्रा है जबकि छोटी बेटी छह वर्ष की है। कक्षा दो में पढ़ती है। सोमवार को दोनों बेटियों को लेने के लिए दोपहर करीब एक बजे स्कूल पहुंचे थे। स्कूल में बताया गया कि छात्राएं छुट्टी के बाद घर के लिए निकल चुकी हैं।
विज्ञापन

छोटी बेटी तो घर पहुंच गई, लेकिन बड़ी बेटी के घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए। आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश किया। मगर छात्रा का कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी। लापता छात्रा छोटी बहन को एक पत्र भी देकर गई है। पत्र में पारिवारिक कारण लिखा है। थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना ने बताया कि छात्रा स्कूल से बाहर निकलते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दी है। उसकी तलाश के लिए आसपास के फुटेज खंगाले गए हैं। छात्रा की सहेलियों से भी बात की गई। इससे उसके एक दोस्त के बारे में पता चला। वह ट्रांस यमुना इलाके में किराये पर रहता है। छात्रा के उसके साथ जाने की आशंका है। युवक की इंस्टाग्राम आईडी मिली है। इसमें उसके साथ छात्रा के वीडियो हैं। दोनों की तलाश में टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पत्र को लेकर परिजन ने जताई साजिश की आशंका


छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी कभी भी उन्हें पापा नहीं कहती थी। वह डैडीजी बोलती थी। ऐसे में जो पत्र सामने आया है। उसमें इस्तेमाल की गई भाषा को देखकर उन्हें संदेह है कि यह पत्र किसी साजिश के तहत जबरन लिखवाया गया है। परिजन ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। बेटी के लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed