{"_id":"61c99565b10d457308581cde","slug":"minor-girl-committed-suicide-after-quarrel-with-her-brother-for-mobile-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: भाई से झगड़े के बाद नाबालिग बहन ने दी जान, वजह बना किस्तों पर खरीदा गया मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: भाई से झगड़े के बाद नाबालिग बहन ने दी जान, वजह बना किस्तों पर खरीदा गया मोबाइल
Mon, 27 Dec 2021 03:58 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 27 Dec 2021 03:58 PM IST
सार
वृंदावन में एक किशोरी ने फांसी लगाकर हत्या कर ली। उसका शव फंदे से लटका मिला। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में मोबाइल फोन को लेकर भाई से हुए झगड़े के बाद नाबालिग किशोरी ने जान दे दी। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मामला नगर की गौरानगर कॉलोनी का है। किशोरी की मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
गौरानगर कॉलोनी में हीरालाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। उनके एक बेटा है और एक बेटी थी, जिसने सोमवार की सुबह आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण बना मोबाइल फोन।
विज्ञापन
तीन दिन पहले ही खरीदा था मोबाइल
जानकारी के मुताबिक हीरालाल के घर में तीन दिन पूर्व किस्तों पर मोबाइल फोन खरीदा गया। बताया गया है कि नए मोबाइल फोन को बड़ा भाई अपने पास रखना चाहता था। जबकि उसकी 14 वर्षीय बहन फोन को अपने पास रखना चाहती थी।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह भाई-बहन में मोबाइल फोन को लेकर झगड़ा हो गया। माता-पिता व भाई जब घर से चले गए तो किशोरी ने फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब मां घर लौटी तो बेटी फंदे से लटकी मिली। यह देख मां के होश उड़ गए। सूचना पर किशोरी के पिता और भाई भी पहुंच गए।
परिजन किशोरी को तत्काल संयुक्त जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया है। किशोरी की मौत से उसके माता-पिता और भाई का रो रोकर बुरा हाल है।
परिजन किशोरी को तत्काल संयुक्त जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया है। किशोरी की मौत से उसके माता-पिता और भाई का रो रोकर बुरा हाल है।