{"_id":"5b5d78dd4f1c1b4b748b77a8","slug":"minor-girl-absconding-with-boyfriend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले चाय पिलाकर किया परिजनों को बेहोश, फिर किशोरी ने उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चाय पिलाकर किया परिजनों को बेहोश, फिर किशोरी ने उठाया ये कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में 16 साल की किशोरी परिवार के पांच सदस्यों को बेहोश कर प्रेमी के संग भाग गई। किशोरी अपने साथ घर से गहने और कैश भी लेकर गई है।
किशोरी ने मां, भाभी और तीन भाइयों को बेहोशी की दवा मिलाकर चाय पिलाई थी। परिजनों ने प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
किशोरी के प्रेम संबंध घर के सामने ही रहने वाले एक युवक से हैं। गुरुवार की शाम किशोरी ने मां, भाभी और तीन भाइयों को पीने के लिए चाय दी। इसके बाद उन्हें होश नहीं रहा।

गहने, कैश लेकर फरार
रात में परिवार के अन्य लोग घर पहुंचे। सभी लोगों को बेहोश देखकर अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर परिवार के सदस्यों ने बताया कि चाय पीने के बाद बेहोश हो गए थे।
बेटी के नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। घर से जेवरात और कैश भी चोरी हो चुका था। इस पर युवक पर शक हो गया। मोहल्ले का युवक भी घर में नहीं था।
आरोपी के परिजन भी फरार
जब युवक के परिजनों से पूछताछ की गई तो वे भी फरार हो गए। इस पर किशोरी के परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश की।
इंस्पेक्टर थाना शाहगंज ने बताया कि युवक सहित छह लोगों के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी की तलाश की जा रही है।