{"_id":"620674c73b0046049c6bf0b9","slug":"minor-boy-dies-after-canter-hit-scotty-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में सड़क हादसा: अमांपुर मार्ग पर कैंटर ने स्कूटी सवार किशोर को रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में सड़क हादसा: अमांपुर मार्ग पर कैंटर ने स्कूटी सवार किशोर को रौंदा, मौके पर मौत
Fri, 11 Feb 2022 08:07 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 11 Feb 2022 08:07 PM IST
सार
14 साल का किशोर कासगंज से अपने गांव वापस जा रहा था। मंडी के निकट अनियंत्रित तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज-अमांपुर मार्ग पर शुक्रवार को मंडी के निकट अनियंत्रित तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी सवार किशोर को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत का शिकार अवनीश (14) पुत्र बलवंत सिंह निवासी जाटऊ अमांपुर हुआ। वह कासगंज से वापस अपने गांव जा रहा था। जब वह गल्ला मंडी के निकट पहुंचा तो उसे अनियंत्रित तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गल्ला मंडी के निकट हादसा होने पर बड़ी संख्या में किसान एवं राहगीर एकत्रित हो गए। कैंटर चालक मौके से भाग गया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी।
विज्ञापन
किशोर की मौत से परिवार में मचा कोहराम
उसकी मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र भारद्वाज ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराया है। कैंटर चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
300 मीटर तक घिसटता चला गया स्कूटी सवार
कैंटर के द्वारा स्कूटी सवार अवनीश को टक्कर मारने से उसकी स्कूटी कैंटर के नीचे फंस गईं। जिसके बाद वह कैंटर के साथ लगभग 300 मीटर तक घिसटता चला गया। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों में कैंटर चालक के खिलाफ आक्रोश था।
हेलमेट भी नहीं बचा सका जान
स्कूटी सवार अवनीश हेलमेट पहने हुए थे। लेकिन कैंटर में फंसने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका हेलमेट हादसे के बाद भी नहीं खुल सका। लोगों की जुबान था कि हेलमेट भी स्कूटी सवार की जान नहीं बचा सका।