फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor accused threatened the victim girl I will take you away and kill your brother in Agra

Agra News: नाबालिग आरोपी ने दुष्कर्म पीड़िता को दी धमकी, तुझे उठा ले जाऊंगा, भाई को जान से मार दूंगा

Tue, 27 Dec 2022 07:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Dec 2022 07:17 PM IST
सार

राजकीय संप्रेक्षण गृह में बंद दुष्कर्म के आरोपी किशोर ने पीड़िता के सैनिक पिता को फोन पर धमकी दी है। जिससे पीड़ित परिवार दहशत में है। इस मामले में उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
minor accused threatened the victim girl I will take you away and kill your brother in Agra
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

दुष्कर्म के मामले में आगरा के राजकीय संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोर अब पीड़ित किशोरी के परिवार को फोन करके धमका रहा है। आरोप है कि फोन कर पीड़िता के पिता से बात की। जमानत पर बाहर आने के बाद पीड़िता को उठाकर ले जाने और भाई को जान से मारने की धमकी दी। इससे पीड़ित परिवार दहशत में हैं। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित सेना में कार्यरत हैं। आगरा से बाहर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। उनकी नाबालिग बेटी ने क्षेत्र के रहने वाले एक किशोर के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

आरोपी का जमानत अर्जी हो चुकी है खारिज   

पुलिस ने 10 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार किया। वह राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में बंद है। कोर्ट से आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र भी निरस्त किया जा चुका है। कोर्ट से अपीलीय जमानत प्रार्थना पत्र खारिज होने के बाद आरोपी ने पांच दिसंबर से नौ दिसंबर तक अलग-अलग नंबर से पीड़िता के पिता को कॉल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि उसकी जमानत होने पर किशोरी को उठाकर ले जाएगा। उसके इकलौते भाई को भी जान से मार देगा। आरोपी ही नहीं, उसकी मां ने भी फोन करके धमकाया। इससे पीड़ित परिवार दहशत में हैं। उन्होंने आरोपी और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

पेशी के दौरान इस्तेमाल किए होंगे मोबाइल

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक समरेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में विवेचना की जा रही है। आशंका है कि आरोपी ने कोर्ट में पेशी पर आने के दौरान किसी का मोबाइल इस्तेमाल पर फोन पर बात की है। पीड़ित ने बातचीत की रिकार्डिंग होने की बात कही है। इनकी भी जांच की जाएगी। इसके बाद आग की कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed