फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ministers welcomed with garlands of apples and Ashgourds at launch ceremony of Vande Bharat in Agra

UP News: वंदेभारत का शुभारंभ समारोह, फूल नहीं... सेब और पेठे की माला से हुआ मंत्रियों का स्वागत; जानें वजह

Tue, 17 Sep 2024 09:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Sep 2024 09:43 AM IST
सार

आगरा में वंदेभारत ट्रेन के शुभारंभ समारोह में फूल नहीं सेब और पेठे की माला से मंत्रियों का स्वागत किया गया। आगे पढ़ें और जानें क्या रही वजह? 

विज्ञापन
Ministers welcomed with garlands of apples and Ashgourds at launch ceremony of Vande Bharat in Agra
फूल नहीं... सेब और पेठे की माला से हुआ मंत्रियों का स्वागत - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में वंदे भारत के शुभारंभ समारोह में भाजपा पार्षद राकेश कनौजिया ने रेल राज्य मंत्री रबनी सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल का स्वागत फूलों की जगह सेब की माला से किया। ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. बघेल ने कहा कि फूलों की माला या बुके कुछ देर में खराब हो जाते हैं। इसकी जगह पौधा या किताबें देनी चाहिए, यह काम आती हैं। सेब की माला के साथ जेआरसीसीयू के एक सदस्य ने उनका पेठे की माला पहनाकर स्वागत किया था।
विज्ञापन

 

इस माला को उन्होंने अपने चालक को दे दिया। उन्होंने कहा कि एक बुके करीब 300 रुपये का आता है, इतने में ही पौधा या फल भी दे सकते हैं। दूसरी ओर, पार्षद ने बताया कि वह एक हजार रुपये की तीन मालाएं लेकर आया था। इसके पीछे मकसद यही था कि फूलों की जगह उपयोगी चीज देनी चाहिए।
 

आगरा कैंट स्टेशन से वाराणसी तक वंदेभारत ट्रेन का शुभारंभ सोमवार को 16 सितंबर को गया। इसका शुभारंभ रेल राज्य मंत्री रवनीश सिंह बिट्टू ने हरी झंडी दिखाकर किया। ताजनगरी से इलाहाबाद हाईकोर्ट और बाबा विश्वनाथ धाम वाराणसी जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। महज सात घंटे में यह आगरा से वाराणसी की यात्रा को पूरा करेगी।
 
विज्ञापन

बताते चलें कि आगरा रेल मंडल को मिलने वाली यह चौथी वंदे भारत है। ताजनगरी आगरा को धर्मनगरी वारणसी से जोड़ने के लिए रेलवे बोर्ड ने एक वर्ष पूर्व आगरा-वाराणसी वंदे भारत सेमी बुलेट ट्रेन को चलाए जाने की घोषणा की थी। यूं तो इस ट्रेन को पिछली दिवाली पर चलाया जाना था, किंतु किन्ही कारणों से इसका संचालन नहीं हो सका था। अब सोमवार को रेल राज्य मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed