{"_id":"5ddd1e628ebc3e54bb6a4061","slug":"minister-shrikant-sharma-to-welcome-president-ram-nath-kovind-at-kheria-airport-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 नवंबर को खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, ऊर्जा मंत्री करेंगे स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 नवंबर को खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, ऊर्जा मंत्री करेंगे स्वागत
Wed, 27 Nov 2019 12:16 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर ट्रांजिट विजिट होगी। वृंदावन जाने के लिए वो हवाई जहाज से उतरकर हेलीकॉप्टर में सवार होंगे। राष्ट्रपति की संक्षिप्त विजिट के लिए उनकी एडवांस टीम ने डेरा डाल दिया है।
एडवांस टीम ने मंगलवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही तैयारियों के संबंध में रिहर्सल भी की। शासन स्तर से भी राष्ट्रपति के संक्षिप्त भ्रमण की तैयारियों पर नजर रखी जा रही है।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार की सुबह नौ बजे आएंगे। वो वृंदावन स्थित अक्षयपात्र के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। दोपहर 2:20 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएंगे। यहां से दोपहर ढाई बजे वाराणसी के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय के स्वागत और विदाई के लिए प्रदेश सरकार की ओर से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मौजूद रहेंगे। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चुनिंदा जनप्रतिनिधि भी मौजूद रह सकते हैं। हवाई अड्डे पर पहुंचने वालों की सूची तैयार की जा रही है।