फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minister Shrikant Sharma said Vrindavan Kumbh Mela area will be developed as eco park

संरक्षित होगा वृंदावन कुंभ मेला क्षेत्र, ईको पार्क के रूप में होगा विकसित: श्रीकांत शर्मा

Sun, 06 Dec 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Minister Shrikant Sharma said Vrindavan Kumbh Mela area will be developed as eco park
संतों के साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने की बैठक - फोटो : Twitter/@ptshrikant

प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा शनिवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी संतों के साथ बैठक की। बैठक में संतों ने वृंदावन कुंभ मेला की तैयारी को लेकर असंतोष जाहिर करते हुए मेला क्षेत्र को संरक्षित घोषित करने की मांग उठाई।

विज्ञापन

 
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऊर्जामंत्री के समक्ष वृंदावन टीएफसी सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों ने कुंभ मेला की व्यवस्थाओं का प्रजेंटेशन दिया। इसमें संतों के साथ आने वाले पर्यटक और श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं शामिल थीं। 
विज्ञापन



इस दौरान संतों ने प्रशासन की ओर से वृंदावन कुंभ को संत समागम के रूप में प्रचारित किए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही आवंटित प्लाट का आकार बढ़ाने के साथ बिजली, पानी, सफाई की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग रखी। मेला प्रारंभ होने से खत्म होने तक यमुना में अविरल जलधारा बनाए रखने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संत और गणमान्य लोगों की बातें सुनने के बाद ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मेला स्थल का निरीक्षण करने के साथ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संतों के अनुसार मेला क्षेत्र को शासन के स्तर से संरक्षित कराया जाएगा। इस स्थल को ईको पार्क के रूप में विकसित करने की योजना पर काम होगा।  

कुंभ मेला बैठकों में उपेक्षा से नाराज मंदिरों के सेवायत 

शनिवार को ब्राह्मण सेवा संघ, ब्रजधाम देवालय न्यास, ब्रजवासी पांडा सभा, ब्रज विद्वत परिषद की संयुक्त बैठक भी आगामी कुंभ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित हुई। इसमें सरकारी बैठकों में ब्रजवासियों, मंदिरों के सेवायतों और सामाजिक संस्थाओं की उपेक्षा कर उन्हें आमंत्रित न किये जाने पर रोष व्यक्त किया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ब्रजवासी समुदाय और सेवायतजन सदा से संतों का सहयोग करते हुए वृंदावन कुंभ बैठक को भव्य और दिव्य रूप प्रदान करते आए हैं, लेकिन इस बार अधिकारियों द्वारा निरंतर उपेक्षा की जा रही है। किसी भी बैठक में न तो किसी मंदिर के सेवायतजन, पंडा तीर्थ पुरोहित समाज और भागवताचार्यों को आमंत्रित नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed