{"_id":"5dce68458ebc3e54fe1247b4","slug":"minister-of-state-for-railways-inaugurated-freight-corridor-in-tundla-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल राज्य मंत्री ने किया डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर का निरीक्षण, कहा- बढ़ेगी रेलवे की आर्थिक रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल राज्य मंत्री ने किया डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर का निरीक्षण, कहा- बढ़ेगी रेलवे की आर्थिक रफ्तार
Sat, 16 Nov 2019 09:40 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 16 Nov 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
फ्रेट कॉरिडोर का निरीक्षण करते रेल राज्य मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल राज्य मंत्री सुरेश सी. अंगड़ी ने शुक्रवार को न्यू भदान स्टेशन से न्यू टूंडला स्टेशन तक डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉरीडोर पर ट्रेनों की स्थिति, रेल ट्रैक आदि की जानकारी ली। उन्होंने न्यू टूंडला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर डेडीकेट फ्रेट कॉरीडोर से मिलने वाले लाभ के बारे में बताया।
रेल राज्यमंत्री ने कहा कि डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के पूरा होने से देश की इकॉनमी में सुधार आएगा। इसके माध्यम से माल आयात और निर्यात करने में लाभ मिलेगा। मालगाड़ियों के साथ ही मैन ट्रैक की मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी और इसका लाभ यात्रियों को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि अभी कॉरीडोर खुर्जा से लेकर भदान रेलवे स्टेशन तक तैयार है। वर्ष 2022 तक दिल्ली से हावड़ा तक कॉरीडोर का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कॉरीडोर के पूरा होने के बाद मालगाड़ियों की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। रेल के मालभाड़े में इजाफा होने से भारतीय रेल में सुधार होगा।
विज्ञापन
रेल के निजीकरण के सवाल पर उन्होंने साफतौर पर कुछ भी नहीं कहा। हाईस्पीड और लग्जरी ट्रेनें चलाने और आम जनता के लिए जनरल कोच बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आम जनता का पूरा ख्याल है। जल्द ही ट्रेनों में जनरल कोच व पैसेंजर ट्रेनें बढ़ाए जाएंगी।