फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minister Giriraj Singh said farmers do farming with gopalan for increase income

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किसानों को बताया फोर-टू-वन फार्मूला, कहा- ऐसे बढ़ेगी आमदनी

Mon, 13 Jan 2020 03:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Jan 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
Minister Giriraj Singh said farmers do farming with gopalan for increase income
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने गो पालकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आने वाला कल उनके लिए उज्ज्वल है। दो पशुओं से वर्ष के अंत तक किसानों को तीन लाख की आमदनी होगी। रविवार को केंद्रीय मंत्री बरसाना के गांव चिकसौली स्थित माताजी गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि फोर-टू-वन फार्मूला पर काम करके आगे बढ़ना होगा। 
विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने कहा कि किसान रासायनिक खाद का इस्तेमाल कर रहा है यह चिंता का विषय है। इससे भले ही आज अधिक फसल दिखाई दे रही हो परंतु कल बहुत खराब होगा। उन्होंने कहा कि हमारे यहां गोमूत्र महिमा है। गोबर में कुछ तत्व मिलाकर हम उसका अच्छा उपयोग कर सकते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने फोर-टू-वन के फार्मूला में गोबर, गोमूत्र, दूध और घी की व्यवसायिकता की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान अपने साथ आए आईवीआरआई इज्जत नगर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर रणवीर सिंह के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि 2020 के अंत तक दो पशु किसानों को तीन लाख की आमदनी देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जेएनयू मुद्दे पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस संस्थान में शिक्षण, शिक्षा संस्कृति की बात होनी चाहिए थी आज वहां आतंकवादियों के मरने पर शोक व्यक्त किया जाता है। इससे पूर्व उनका माताजी गोशाला के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। गोशाला के विभिन्न प्रकल्प देखने के बाद वो ब्रज के विरक्त पद्म श्री संत रमेश बाबा महाराज के पास पहुंचे।

कैबिनेट मंत्री ने बनवाए 11 डोम

माता जी गोशाला में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गोबर से नया प्रयोग शुरू कराया है। जिसके तहत उन्होंने गोशाला में 11 डोम बनवाए हैं। जिनमें गोबर भरा हुआ है और उनको मिट्टी से लेप कर बंद कर दिया गया है। उनका कहना है कि जब गोबर सड़ जाएगा तो उसमें कीड़े पड़ जाएंगे यह कीड़े मुर्गियों के खाने के काम आएंगे जिससे किसान की आय बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed