{"_id":"59a4441f4f1c1bd0018b45b2","slug":"minister-giriraj-singh-in-agra-said-kashmir-problem-will-solve-in-this-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बोले मोदी के मंत्री, इसी सरकार में हल होगी कश्मीर समस्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बोले मोदी के मंत्री, इसी सरकार में हल होगी कश्मीर समस्या
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 29 Aug 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
गिरिराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कश्मीर समस्या का हल इसी सरकार में होगा। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने सेना का मनोबल गिराया था और सेना को शक्तिहीन किया था। अब मोदी सरकार में सेना का पराक्रम देखने लायक है। चीन की सेना के सामने हमारे जवान अंगद की तरह पैर जमाकर खड़े रहे।
गिरिराज सिंह सोमवार को माथुर वैश्य सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्र्ष के तहत आयोजित कार्यक्रम ‘संकल्प से सिद्धि तक’ के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि हमारी सरकार बनी थी तब देश की जीडीपी दर 4.50 प्रतिशत थी।
कुछ लोग चिल्ला रहे थे नोटबंदी से हालात और बिगड़ेंगे लेकिन अब जीडीपी 7 प्रतिशत है। अभी तो 10 फीसदी तक पहुंचेगी। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अब 400 बिलियन डालर तक पहुंच गया है। देश में पहले रेल पटरियों के निर्माण की गति 2.5 किलोमीटर प्रतिदिन थी जो अब बढ़कर अब छह किलोमीटर हो गई है।
विज्ञापन
सड़कों के बनने की रफ्तार 25 हजार किलोमीटर से बढ़कर 50 हजार किलोमीटर तक पहुंच गई है। विद्युत के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा है। पांच लाख बिलियन यूनिट अब हम एक्सपोर्ट करते हैं। उन्होंने लघु उद्योग मंत्रालय की कई योजनाओं का जिक्र किया। प्रधानमंत्री का संदेश पढ़ा और कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।

राम रहीम पर बोले- कानून से बड़ा कोई नहीं
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा। यही सरकार मंदिर बनाएगी। गुरुमीत राम रहीम के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि कानून से बड़ा कोई नहीं होता है। विपक्षी दलों के महा गठबंधन पर उन्होंने कहा कि पटना में कल हारे और थके लोग जुटे थे।
केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने ताज रोड स्थित कंपनी गार्डन में मंत्रोच्चारण के साथ पौधरोपण किया। इसके बाद शिवाजी मंडल के भाजपा के एक दलित कार्र्यकर्र्ता हीरालाल के घर भोजन करने गए।