फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minister, atul garg, dm

पात्रों को मिले योजनाओं का लाभ, जल्द पूरी हों परियोजनाएं:

Mon, 05 Aug 2019 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
minister, atul garg, dm
कलक्ट्रेट में बैठक लेते प्रभारी मंत्री साथ में डीएम और एसएसपी- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। जिले के प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में योजनाओं की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि योजनाओं का पात्र लोगों को लाभ दिया जाए। कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य जल्द पूरे कराए जाएं। जिले में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर रहनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने समीक्षा करते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न संबंधी अपराधों पर रोकथाम के लिए काम किया जाए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों में आपसी सामंजस्य कायम रहे, तभी जिले में बेहतर विकास होगा। निर्माणाधीन गोसंरक्षण केंद्रों पर पौधरोपण किया जाए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आठ नवंबर को आयोजित होगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 67098 किसानों का डाटा भुगतान हेतु शासन को भेजा गया है। एआरटीओ, एआरएम द्वारा अभियान चलाकर ओवरलोडिंग, अवैध बसों पर कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, सदर विधायक विपिन कुमार डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, डीएम सुखलाल भारती, एडीएम प्रशासन केपी सिंह ने सहित अन्य अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस प्रांगण एवं कलक्ट्रेट सभागार के निकट आम, नीम, आवंला, इमली आदि के पौधे रोपित किए। बैठक में डीएम सुखलाल भारती ने प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग को आश्वस्त किया कि निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन होगा। इस अवसर पर एसएसपी स्वप्निल ममगाई, सीडीओ मदन वर्मा, एडीएम प्रशासन केपी सिंह,, एडीएम वित्त एंव राजस्व केशव कुमार, सीएमओ डा. अजय अग्रवाल, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, पीडी निर्मल कुमार द्विवेदी, बीएसए एसके शुक्ल, अधिशासी अभियंता जल निगम एएस भाटी, एआरटीओ हेमचन्द्र गौतम, अधिशासी अभियंता सिंचाई अजय कुमार भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed