{"_id":"5de94bb98ebc3e54d50505b6","slug":"mining-mafia-attacked-police-team-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: खनन माफिया ने किया पुलिस टीम पर हमला, 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: खनन माफिया ने किया पुलिस टीम पर हमला, 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Fri, 06 Dec 2019 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
खनन माफिया की जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना मंसुखरपुरा क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस पर खनन माफिया और उसके गुर्गों ने हमला कर दिया। पथराव किया गया। इस पर अन्य थानों की फोर्स बुलाई गई। मौके से पुलिस ने एक जेसीबी, ट्रैक्टर ट्राली समेत तीन लोगों को पकड़ा। मामले में तीन महिलाओं समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के सेहा गांव में जेसीबी और ट्रैक्टर द्वारा मिट्टी का अवैध खनन की सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बुधवार की रात फोर्स के साथ दबिश दी। टोड़ा गांव के रास्ते पर मंदिर के पीछे जेसीबी से खनन किया जा रहा था।
पुलिस ने ट्रैक्टर और जेसीबी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, तभी जेसीबी लेकर चालक भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके एक बाड़ी से जेसीबी बरामद करने का प्रयास किया, तो चालक के आवाज देने पर महिलाओं समेत गांववाले जुट गए। बाड़ी का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया।

फोर्स पहुंचने पर भागे हमलावर
पुलिस को फंसाने के लिए आग लगा दी। साथ ही पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। वहीं पुलिस की द्वारा पकड़े गए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को खनन माफिया छुड़ा ले गए। खुद को घिरता देख एसओ ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
इस पर सर्किल के अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। फोर्स आने पर हमलावर भागने लगे। पुलिस जेसीबी और ट्रैक्टर को पकड़ कर थाने ले आई। 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें से फौजदार, बंटू और अजय सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित दो पकड़े
खेरागढ़ क्षेत्र में पुलिस ने बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्राली सहित दो खनन माफिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें अतेंद्र पुत्र बैजनाथ, जीतू उर्फ जीतेंद्र पुत्र बच्चू सिंह निवासी धर्मपुरा थाना मनिया धौलपुर हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया है।