फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mining mafia attacked by bulldozer team that went to stop illegal mining bulldozed them Tehsildar injured

यूपी: अवैध खनन रोकने गई टीम पर खनन माफिया का हमला, चढ़ा दिया बुलडोजर; तहसीलदार हुए घायल

Fri, 13 Oct 2023 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Oct 2023 09:48 AM IST
सार

खेत से मिट्टी का अवैध खनन रोकने गई तहसील की टीम पर खननकर्ताओं ने हमला बोल दिया। टीम पर बुलडोजर चढ़ाने की कोशिश की। बुलडोजर की टक्कर में तहसीलदार घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
Mining mafia attacked by bulldozer team that went to stop illegal mining bulldozed them Tehsildar injured
क्षतिग्रस्त तहसीलदार की कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बाह के जैतपुर स्थित गांव नाहटौली की पुलिया पर खेत से मिट्टी का अवैध खनन रोकने गई तहसील की टीम पर खननकर्ताओं ने हमला बोल दिया। उन पर बुलडोजर चढ़ाने की कोशिश की। बुलडोजर की टक्कर में तहसीलदार घायल हो गए। गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। तहसीलदार सहित अन्य ने खेतों में भागकर खुद को बचाया। बाद में पुलिस पहुंच गई। 5 ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ लिया। एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

घटना रात करीब 11 बजे की है। नाहटौली की पुलिया पर अवैध तरीके से मिट्टी के खनन की सूचना पर तहसीलदार प्रवेश कुमार, नायाब तहसीलदार विपिन कुमार, होमगार्ड चंद्रभान, फौरन सिंह और चालक वृंदावन बोलेरो से गांव पहुंचे थे। टीम ने पहुंचकर देखा कि बुलडोजर से खनन कर मिट्टी ट्राॅलियों में भरी जा रही थी। प्रशासन की टीम को देखकर आरोपी भागने लगे। इस पर टीम ने पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर खननकर्ताओं ने बोलेरो में सवार तहसील की टीम पर बुलडोजर चढ़ाने का प्रयास किया। चालक ने किसी तरह गाड़ी को मोड़ा। आरोपियों ने बुलडोजर को दोबारा गाड़ी के पीछे दौड़ाया। इस पर तहसीलदार सहित अन्य कर्मचारियों ने पैदल बाजरे के खेत में भागकर जान बचाई। घटना की जानकारी पर जैतपुर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी करके 5 ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को जब्त कर लिया। वहीं एक आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। थानाध्यक्ष जैतपुर ईश्वर सिंह तोमर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। हमले में तहसीलदार के हाथ और पैर में चोट लगी है। वहीं कर्मचारियों को भी मामूली चोट आई हैं। उनका मेडिकल कराया गया है।

खनन माफिया की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस खनन माफिया की तलाश में जुट गई है। मिट्टी का खनन खेत से हो रहा था। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राॅली से ले जाया जा रहा था। अब पुलिस यह पता कर रही है कि खेत किसका है। खेत मालिक ने ही मिट्टी के खनन के लिए बुलाया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed