फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minimum temperature stable, maximum increasing, possibility of rain today

Agra News: न्यूनतम तापमान स्थिर, अधिकतम में वृद्धि, आज बारिश की आशंका

Sun, 12 Jan 2025 03:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 12 Jan 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature stable, maximum increasing, possibility of rain today
मैनपुरी-सिरसागंज रोड पर घने कोहरे के बीच गुजरते वाहन। संवाद
मैनपुरी। शीतलहर के कारण गलन भरी सर्दी और घना कोहरा लोगों को खूब परेशान कर रहा है। शनिवार को दिन में धूप खिलने पर अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। यह 22 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर स्थिर रहा। दरअसल सुबह और शाम के समय चल रहीं शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को सीजन का सबसे घना कोहरा छाया था। इसका असर शुक्रवार को भी दिखा। फिर से घना कोहरा छा गया। दृश्यता शून्य से कुछ अधिक ही रही। शहर से लेकर देहात के मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को जिले में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन



कालिंदी एक्सप्रेस लगातार देरी से हो रही संचालित
सर्दी-कोहरे के चलते प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस शुक्रवार रात अपने निर्धारित समय 11.20 के बजाए 11.39 घंटा देरी से शनिवार सुबह 10.39 मिनट पर मैनपुरी जंक्शन पहुंची। वहीं, भिवानी से चलकर प्रयागराज को जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस शनिवार तड़के 3.50 बजे के बजाए 8 घंटा 41 मिनट की देरी से 12.31 बजे पर मैनपुरी जंक्शन पहुंची।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed