फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mini truck collided from behind, driver dead

Agra News: मिनी ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, चालक की माैत

Sun, 19 Jan 2025 10:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Jan 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Mini truck collided from behind, driver dead
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में हाईवे पर बेवर से कुरावली जाने वाले मार्ग पर रविवार की सुबह एक मिनी ट्रक में पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जनपद एटा क्षेत्र निवासी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जनपद एटा के नयाबांस निवासी रवीश कुमार (36) मिनी ट्रक चलाता था। शनिवार को वह अयोध्या से टैंट का सामान आदि लादकर आ रहा था। मिनी ट्रक रविवार की सुबह करीब 6 बजे जब थाना क्षेत्र में हाईवे पर बेवर से कुरावली जाने वाले मार्ग पर गब्बर ढाबे के सामने पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रवीश केबिन का शीशा तोड़ते हुए बाहर लटक गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर लाेगों की भीड़ एकत्र हो चुकी थी। लोगों की मदद से पुलिस ने घायल रवीश को उपचार के सीएचसी भिजवाया। वहां कुछ देर उपचार के बाद दम तोड़ दिया। पुलिस ने पहचान होने के बाद परिजन को फोन कर हादसे की सूचना दी। कुछ देर बाद परिजन मोर्चरी आए और पंचनामा की कार्रवाई पूर्ण की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed